पूर्वांचल एक्सप्रेस पर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, लखनऊ से लौट रहे 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
Sultanpur Accident: लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 6 खिलाड़ी देवरिया जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Sultanpur Accident: लखनऊ में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 6 खिलाड़ी देवरिया जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी।
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। लखनऊ से मैच खेलकर देवरिया लौट रहे तीन टेनिस खिलाडि़यों की हादसे में मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी छह लोग कार में सवार थे। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
हादसे के वक्त नींद में थे कार सवार
घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वे टेनिस प्लेयर हैं। वह अपने पांच दोस्तों के साथ लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस देवरिया लौट रहे थे। कार में वे सभी नींद में थे। हादसा कैसे हुआ, उनको नहीं पता चला। मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत के रूप में हुई है।
फरार ट्रक चालक को ढूंढ रही पुलिस
घायलों में आनंद यादव, राजू और जयंतो शर्मा शामिल हैं। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश कर रही है।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

फिर लड़ाई 80-20 पर आई, सीएम योगी बोले- राज्यसभा ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट

गोरखपुर के बीजे डिग्री कॉलेज की सीढ़ियों के पास मिला चौकीदार का शव, जांच में जुटी पुलिस - gorakhpur bj degree college watchman found dead police investigate

कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत - kanpur farmer dies in rotavator accident while plowing field


