Muzaffarnagar News: सीएम योगी से मिले डॉ. वीरपाल, शुकतीर्थ के विकास का रखा खाका
Muzaffarnagar News: सीएम योगी से मिले डॉ. वीरपाल, शुकतीर्थ के विकास का रखा खाका Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।…

सौजन्य से:- Hindustan
Muzaffarnagar News: सीएम योगी से मिले डॉ. वीरपाल, शुकतीर्थ के विकास का रखा खाका
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शुकतीर्थ के विकास के लिए कई प्रस्ताव रखे, जिनमें मोरना चीनी मिल का विस्तारीकरण, जिले का नाम बदलना, और जलभराव की समस्या का समाधान शामिल है।
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुकतीर्थ और आसपास के क्षेत्र के विकास को लेकर जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने शुकतीर्थ के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को सामने रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और मांगें रखीं। डॉ. निर्वाल ने शुकतीर्थ की पौराणिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित चित्र भी मुख्यमंत्री को भेंट किया।
विशेष प्रस्ताव
डॉ. निर्वाल ने किसानों के हित से जुड़े मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी। इसके अलावा जिले का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने, गंगा एक्सप्रेसवे को शुकतीर्थ से जोड़ने और पुराने पानीपत-खटीमा मार्ग को बिहारगढ़ होते हुए रावली (बिजनौर) तक विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने इस मार्ग पर गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इसके अलावा शुकतीर्थ में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई। डॉ. निर्वाल ने कहा कि शुकतीर्थ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। बेहतर सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से यहां धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सकता है।
कार्तिक गंगा स्नान मेला
कार्तिक गंगा स्नान मेले में आने का न्योता दिया
डॉ.वीरपाल निर्वाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी कार्तिक गंगा स्नान मेले के शुभारंभ अवसर पर शुकतीर्थ आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक संज्ञान लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान सहारनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने जनपद की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज: रावण की निकली शोभायात्रा, जलाने से पहले हुई पूजा... जानिए अनोखी परंपरा

Uttar Pradesh: Eight BJP candidates file nominations in Lucknow for upcoming Rajya Sabha polls

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम - up govt widens 8 religious roads for tourism elections


