पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी पहुंचे बाइकर्स बोले- अद्भुत है ये अनुभव
पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी पहुंचे बाइकर्स बोले- अद्भुत है ये अनुभव बीजेपी की सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी पहुंच चुकी है, जहां पर आज सेवा संकल्प यात्रा का भव्य समापन चल रहा है. By ETV Bharat Uttar Prade…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पीएम मोदी के जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी पहुंचे बाइकर्स बोले- अद्भुत है ये अनुभव
बीजेपी की सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी पहुंच चुकी है, जहां पर आज सेवा संकल्प यात्रा का भव्य समापन चल रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 7, 2026 at 11:09 AM IST
|Updated : October 7, 2026 at 12:17 PM IST
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी की ओर से शुरू की गई सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी पहुंच चुकी है, जहां पर आज सेवा संकल्प यात्रा का भव्य समापन होगा.
इस मौके पर बड़ी संख्या में बाइकर्स भी वाराणसी पहुंचे हैं, जहां ढोल नगाड़े डमरू के निनाद पर उनका स्वागत किया जा रहा है. इस मौके पर बाकायदा तिलक लगा करके उनका अभिनंदन किया जा रहा है. इस स्वागत को देखकर के वह भी भावभोर हो रहे हैं.
उनका कहना है कि, यह सेवा संकल्प अभियान का समय उनके लिए जन-जन तक पहुंचाने का एक बेहतर अनुभव रहा है, जहां वह अलग-अलग क्षेत्र में जाकर के लोगों से बातचीत की. लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को भी पहुंचाया.
उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए सबसे गर्व का समय रहा और हम सब बहुत खुश हैं और आज हम प्रधानमंत्री के जन्मभूमि से उनके कर्मभूमि काशी में आए हैं. यहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन भी कर रहे हैं और जिस तरीके से हमें यहां पर प्रेम मिल रहा है, हम उसे देखकर अभिभूत हो रहे हैं.
यही नहीं, इन बाइकर्स का स्वागत करने वाले काशी के लोग भी बेहद उल्लासित हैं. उनका कहना है कि "जब भी काशी में कोई मेहमान आता है, तो हम परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हैं और यह तिलक कोई सामान्य तिलक नहीं है, बल्कि जीत का भी विजय तिलक है कि एक बार फिर से 2027 में सीएम योगी मुख्यमंत्री बनेंगे और 2019 में प्रधानमंत्री फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. हम सब बेहद उल्लासित हैं."
पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा का गंगा तट पर किया अभिनंदन
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सामने घाट स्थित घाट पर नमामि गंगे द्वारा विशेष कार्यक्रम किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नमामि गंगे ने सामने घाट पर मां गंगा की आरती उतारी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की और मां गंगा का दूध से अभिषेक किया.
भारत के भविष्य की नींव 25 वर्षों की पीएम मोदी की जनसेवा, राष्ट्र कल्याण और उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया है. वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय क्षेत्र का निवासियों को अपना परिवार मानते हैं.
वहीं वज़ह है कि काशीवासी भी अपने सांसद को देश के प्रधानमंत्री के साथ अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. दुख-सुख में उन्हें याद करते हैं और उनके 25 वर्षों कि जन सेवा के कार्य से प्रेरणा में शहर में विभिन्न प्रकार के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में राष्ट्रध्वज तिरंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर काशी की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के अनुरुप मंत्रोच्चार के बीच उनके 25 वर्षों के सेवा कार्यो का अभिनंदन किया.
गंगा तट की सफाई करके पीएम मोदी के ' स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने के आह्वान से जन-जन को जुड़ने की अपील की गई। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याण को समर्पित रही है.
आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन बैंक योजना, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर कानून, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का सफल क्रियान्वयन, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्विस्तार व सौंदर्यीकरण, वैश्विक नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत, ग्लोबल साउथ की आवाज बनना और भारत की कूटनीतिक व आर्थिक स्थिति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना इस 25 वर्ष के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी राज्यसभा चुनाव: कितनी संपत्ति के मालिक हैं BJP के प्रत्याशी, जानें डिटेल्स

प्रयागराज: रावण की निकली शोभायात्रा, जलाने से पहले हुई पूजा... जानिए अनोखी परंपरा

Muzaffarnagar News: सीएम योगी से मिले डॉ. वीरपाल, शुकतीर्थ के विकास का रखा खाका


