होमखेलसीएम योगी ने Gen Z को दिया खास तोहफा, 16 से 35 आयु वर्ग के लिए तैयार होगी नई नीति, इन क्षेत्रों पर जोर - up youth policy for gen z cm yogis vision for future
खेल

सीएम योगी ने Gen Z को दिया खास तोहफा, 16 से 35 आयु वर्ग के लिए तैयार होगी नई नीति, इन क्षेत्रों पर जोर - up youth policy for gen z cm yogis vision for future

सीएम योगी ने Gen Z को दिया खास तोहफा, 16 से 35 आयु वर्ग के लिए तैयार होगी नई नीति, इन क्षेत्रों पर जोर उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जेन जी युवाओं के लिए एक नई एकीकृत युवा नीति तैयार कर रही…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
सीएम योगी ने Gen Z को दिया खास तोहफा, 16 से 35 आयु वर्ग के लिए तैयार होगी नई नीति, इन क्षेत्रों पर जोर
 - up youth policy for gen z cm yogis vision for future

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी ने Gen Z को दिया खास तोहफा, 16 से 35 आयु वर्ग के लिए तैयार होगी नई नीति, इन क्षेत्रों पर जोर

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जेन जी युवाओं के लिए एक नई एकीकृत युवा नीति तैयार कर रही है।

HighLights

- जेन जी युवाओं की राय से बनेगी नई नीति।

- एआई, रोबोटिक्स, उद्यमिता पर विशेष ध्यान।

- खेल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगा सशक्तिकरण।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की युवा नीति जेन जी यानी नई पीढ़ी के युवाओं की बदलती जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश दे चुके हैं।

नीति बनाने से पहले 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की राय ली जाएगी। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं से सीधे सुझाव लेकर नीति का स्वरूप तय किया जाएगा।

प्रस्तावित नीति में जेन जी के लिए एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण और करियर के अवसर बढ़ाने की योजना है। हर जिले में उद्यमिता और नवाचार का माहौल बनाने के साथ यूथ इन्क्यूबेशन सेंटर और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।

सुविधाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म

युवाओं की सुविधाओं को एक जगह उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म विकसित करने पर भी जोर रहेगा। इस पर करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, रोजगार मेले और युवाओं से जुड़ी अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।

शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व और संस्कृति को नीति में समाहित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की योजनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ उनकी निगरानी और मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की भागीदारी वाला स्वतंत्र राज्य युवा आयोग गठित करने की संभावना भी तलाशी जाएगी।

आयोग युवाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर सरकार को सुझाव देगा। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेलों को नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, विकासखंड में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिले में खेल उत्कृष्टता केंद्र और मंडल स्तर पर हाई परफार्मेंस सेंटर विकसित करने की दिशा में काम तेज होगा। आधुनिक पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र और रीडिंग स्पेस भी बढ़ाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसरों तक विस्तार देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसमें युवा आईएएस-आईपीएस अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों को जोड़ने पर जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर यूपी सरकार का शहीदों को नमन, सीएम योगी ने वीर सपूतों के परिवारों का किया सम्मान

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र लाएगी नई यूथ पॉलिसी, विधान भवन प्रांगण से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें