धर्मपाल सिंह कौन हैं? यूपी भाजपा में बनाए गए संगठन के प्रदेश महामंत्री, ABVP से शुरू की थी राजनीति
भाजपा ने धर्मपाल सिंह को फिर से यूपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्ष 2022 से लगातार संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। लखनऊ: भाजपा ने 22 प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों के नामों की घोषण…

सौजन्य से:- Navbharat Times
भाजपा ने धर्मपाल सिंह को फिर से यूपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्ष 2022 से लगातार संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।
लखनऊ: भाजपा ने 22 प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सांगठनिक फेरबदल और विस्तार में पार्टी ने यूपी में धर्मपाल सिंह पर भरोसा बरकरार रखा है। धर्मपाल सिंह को फिर से यूपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्ष 2022 से लगातार उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।
धर्मपाल सिंह को लंबे समय से यूपी में काम करने का अनुभव है। वह मूलरूप से यूपी के बिजनौर के ही रहने वाले हैं। धर्मपाल सिंह ने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद 1986 में राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 1986 में वे विद्यार्थी परिषद में आए थे और 1990 में पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था।
विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे, 2017 से बीजेपी के लिए काम किया
सबसे पहले धर्मपाल को पश्चिमी यूपी के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धर्मपाल 1990 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक रहे। वे यूपी और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी रहे। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री की काम भी देख चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में संघ की ओर से बीजेपी के लिए काम किया। जुलाई 2017 में झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान पहली बार नगर निगमों, जिला परिषदों में बीजेपी को जीत दिलाई। उन्होंने पांच वर्षों तक झारखंड में संगठन को मजबूत किया।
धर्मपाल ने 2020 के बिहार, 2021 के असम और 2022 के उत्तर विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद से 2022 से लगातार यूपी में प्रदेश महामंत्री संगठन का काम देख रहे हैं। बता दें कि धर्मपाल सिंह यूपी में भाजपा सरकार लाने के लिए फिर से जमीनी स्तर पर जुटे हुए हैं। वे कार्यकर्ताओं से यूपी चुनाव 2027 में 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' के मंत्र पर काम करने के लिए फोकस कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार क्षेत्र में घूम कर संवाद कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh elections 2027: UP to be divided into 4 states? Why Om Prakash Rajbhar's claim revives an old debate - BusinessToday

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कैसे कर रही है उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी


