होमउत्तर प्रदेशKanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ
उत्तर प्रदेश

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ Kanpur News: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बने मंगल भवन की कमेटी को नगर आयुक्त द्वारा भंग किए जाने पर नाराजग…

Hindustan के अनुसार24 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

सौजन्य से:- Hindustan

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Kanpur News: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बने मंगल भवन की कमेटी को नगर आयुक्त द्वारा भंग किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गलत है और वह इसकी शिकायत शासन से करेंगी। महापौर ने अधिकारियों पर भी निशाना साधा, कहा कि वे अपने चैंबर से बाहर नहीं निकलते।

Kanpur News: कानपुर। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बनाए गए मंगल भवन की कमेटी नगर आयुक्त द्वारा भंग किए जाने पर मेयर प्रमिला पांडे भड़क गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की कमेटी भंग करके ठीक नहीं किया गया। यह गलत हुआ है। इसकी शिकायत वह शासन से करेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी वहां काम हुआ उसके लिए कानूनी राय ली गई थी। मेयर ने कहां कि मैंने वंचित समाज के लिए मंगल भवन बनवाकर कोई गलत काम नहीं किया। जब से बना है तब से 100 गरीब परिवारों के सदस्यों की शादियां हो चुकी हैं। महापौर ने नगर निगम के अफसर को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि अफसर काम नहीं करते फील्ड पर नहीं निकलते। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि 15 वें वित्त आयोग की कमेटी की अध्यक्ष मैं हूं मगर, अगर नगर आयुक्त ने मुझसे कहा होता कि शहर में ढेर सारे गड्ढे हैं और इसके लिए बजट अलग से निकाल दीजिए तो मैं निकाल देती। उन्होंने कहा कि शहर में जल भराव और गड्ढों के लिए मेरे ऊपर ठीकरा फोड़ा जा रहा है इसके लिए मैं दोषी नहीं हूं। अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं जो अपने चैंबर से बाहर नहीं निकलते।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें