होमक्राइमवाराणसी: अवैध रेस्टोरेंट पर VDA का बुलडोजर एक्शन, पुलिस फोर्स रही तैनात
क्राइम

वाराणसी: अवैध रेस्टोरेंट पर VDA का बुलडोजर एक्शन, पुलिस फोर्स रही तैनात

वाराणसी: अवैध रेस्टोरेंट पर VDA का बुलडोजर एक्शन, पुलिस फोर्स रही तैनात VDA ने व्यापारी इमरान कादरी के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस दिया था By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 24, 2026 at 3:…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
वाराणसी: अवैध रेस्टोरेंट पर VDA का बुलडोजर एक्शन, पुलिस फोर्स रही तैनात

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी: अवैध रेस्टोरेंट पर VDA का बुलडोजर एक्शन, पुलिस फोर्स रही तैनात

VDA ने व्यापारी इमरान कादरी के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस दिया था

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 24, 2026 at 3:52 PM IST

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के कचहरी एरिया में गुरुवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने बुलडोजर एक्शन लिया है. यहां अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट को वीडीए ने ढहा दिया. इससे पहले नोटिस देकर रेस्टोरेंट को हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन संचालक ने कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद वीडीए ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया. इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही.

बता दें कि, VDA ने व्यापारी इमरान कादरी के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस दिया था. VDA के अनुसार रेस्टोरेंट अवैध रूप से बना हुआ था, जिसको लेकर के कई बार नोटिस देकर निर्माण हटाने के लिए बोला गया था.

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही. दरअसल, वाराणसी में कचहरी से संदहा चौराहे तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत लगातार मुआवजा देने के साथ ध्वस्तीकरण किया जा रहा है. ऐसे में अवैध रूप से भी जो भवन हैं, उन्हें भी नोटिस देकर के जमींदोज किया जा रहा है. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है. वहीं इस बारे में एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया कि सुरक्षा के बाद पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. शांति से कार्रवाई हुई. किसी तरीके की कोई समस्या नहीं है.

बता दें कि बनारस में दालमंडी में भी बुलडोजर एक्शन कई बार लिया गया है. सड़क चौड़ीकरण के लिए हाल के दिनों में कई भवन-दुकानें हटाई गई हैं. इसके अलावा अन्य इलाकों में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलोडजर की कार्रवाई की गई है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें