कानपुर: स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनें होंगी शिफ्ट, डीएम ने दिए 93 विद्यालयों में जांच के आदेश
कानपुर: स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनें होंगी शिफ्ट, डीएम ने दिए 93 विद्यालयों में जांच के आदेश कानपुर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसरों से गुजर रही एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को हटाया जाएगा.…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर: स्कूलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनें होंगी शिफ्ट, डीएम ने दिए 93 विद्यालयों में जांच के आदेश
कानपुर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसरों से गुजर रही एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को हटाया जाएगा.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 24, 2026 at 6:34 PM IST
कानपुर: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसरों से होकर गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) विद्युत लाइनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा. शासन के निर्देश पर जनपद में गठित समिति ने पहले चरण में ऐसे 93 स्कूल चिह्नित किए हैं, जहां विद्युत लाइनों को स्थानांतरित किए जाने की सख्त जरूरत है.
सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में चिह्नित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए.
राजकीय और अनुदानित स्कूलों में मुफ्त शिफ्टिंग: दरअसल शासन ने प्रदेश में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के परिसरों से गुजर रही एचटी और एलटी विद्युत लाइनों को हटाने एवं स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर से गुजरने वाली विद्युत लाइनें छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम पैदा कर सकती हैं. सीएम के निर्देशों के क्रम में ऐसे मामलों में राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों के परिसर से गुजर रही एचटी एवं एलटी विद्युत लाइनों को निःशुल्क स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है. इसका मुख्य मकसद स्कूल में छात्रों व शिक्षकों को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना है.
पहले चरण में 93 विद्यालयों का हुआ चयन: डीएम ने बताया कि जिले में गठित समिति ने पहले चरण में 93 विद्यालयों का चिन्हांकन किया है. इन विद्यालयों में विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. संबंधित अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन शीघ्र पूरा करने और विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं. डीएम ने कहा कि जिले में लगभग 134 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं.
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: इन विद्यालयों के भवन परिसर, खेल मैदान अथवा अन्य स्थानों से एचटी या एलटी विद्युत लाइन गुजर रही हो तो उसका तुरंत स्थलीय सत्यापन कराया जाए. ऐसे सभी विद्यालयों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए. डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अगर इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सीडीओ अभिनव जे जैन समेत अन्य जिम्मेदार अफसर उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- रूसी मिसाइल हमले में हुई अभिषेक की मौत, 35 दिनों बाद भारत लाया गया पार्थिव शरीर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


