होमक्राइममिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना
क्राइम

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार के एजेंडे में प्रदेश का डेवलपमेंट नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के…

livehindustan.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

सौजन्य से:- livehindustan.com

मिसाइलें दुबई में गिरीं, चिल्लाहट यहां नेताओं के घरों पर मची; CM योगी ने विरोधियों पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकार के एजेंडे में प्रदेश का डेवलपमेंट नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था। स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे। यूपी के खजाने की लूटपाट करवाते थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश को लूटने वालों ने अपने बाल-बच्चों और आने वाली कई पीढ़ियों के लिए बहुत धन जुटा रखा है। इनको लगता है कि कोई खतरा आएगा और यह भाग जाएंगे। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कई लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था। अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में जब दुबई में मिसाइलें गिर रही थी तो चिल्लाहट इन नेताओं के घरों में मच रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनका अवैध कमाई का पैसा जा रहा था। मिसाइलें उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी। लूट करने वालों के साथ ऐसे ही होता है।’ सीएम ने कहा कि जो लोग प्रदेश को लूटते और लुटवाते थे उनसे प्रदेश की प्रगति की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने बिना नाम लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार के एजेंडे में प्रदेश का डेवलपमेंट (विकास) नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था। उनका स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे। प्रदेश के खजाने की लूटपाट करवाते थे। सीएम मंगलवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पीआरडी जवानों के कामों की जमकर तारीफ की। उन्हें प्रोत्साहित किया और 2017 के पहले प्रदेश की स्थिति और अब आए बदलाव का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद जो प्रगति प्रदेश के अंदर हुई है वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उनकी सरकार समग्रता के साथ सर्वसमावेशी विकास की बात करती है। सीएम ने कहा, ‘हमने गांव, गरीब, नौजवान, महिलाओं की बात की है तो साथ ही जवान की बात भी की है। सरकार ने युवाओं के कल्याण, महिलाओं के उत्थान, अन्नदाता किसानों की खुशहाली, गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ सरकारी कर्मचारियों, अपने जवानों के सम्मान, सुविधा और संरक्षण के लिए काम किया।’ सीएम योगी ने कहा कि जब सबने मिलकर प्रयास किया तो परिवर्तन भी हुआ है।

जो खुद कुछ कर नहीं पाए, आज लगा रहे आरोप

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास और सकारात्मक परिवर्तन नजर आता है। जबकि इसी प्रदेश में पहले रोज दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। आवागमन के साधन नहीं थे। चारों ओर अव्यवस्था थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर वही लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जो मौका मिलने पर खुद कुछ कर नहीं पाए। आज जब कोई परिणाम दे रहा है तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा यह लग रहा है कि हम कर नहीं पाए, यह कैसे कर दिए।

माफिया को प्रश्रय दे यूपी को बर्बाद किया

सीएम योगी ने कहा कि आज जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे अपनी सत्ता में कुछ कर भी नहीं सकते थे। क्योंकि, वे अक्षम और भ्रष्ट थे। माफिया के सामने घुटने टेकते थे। प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर उत्तर प्रदेश जैसे समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सबसे अच्छी ऊर्जावान युवा शक्ति, सबसे अच्छे प्रगतिशील किसान, पढ़ी-लिखी बेटी, अच्छे व्यापारी यानी सबकुछ होने के बाद भी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हो गया था। सीएम ने कहा अपने कृत्यों से जिन्होंने प्रदेश को बीमार बनवा दिया हो वे यहां के नागरिकों की बीमारी का इलाज क्या कर पाते।

प्रदेश से दंगाई और माफिया गायब

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। गरीब भुखमरी से मरने के लिए मजबूर था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। बेटी की सुरक्षा में कोई माफिया सेंध लगा देता था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। बिजली नदारद, सड़कें गायब थीं। प्रदेश की यही पहचान थी। अब सड़क भी अच्छी है और बिजली भी खूब आती है। प्रदेश से माफिया गायब हैं, दंगे समाप्त हैं। दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल में चले गए हैं।

यूपी अब बीमारू नहीं, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। हमने नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया है। कुल 12 लाख करोड़ रुपये वाली उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज 36 लाख करोड़ रुपये की है। प्रति व्यक्ति आय 43000 रुपये थी, आज वह 1 लाख 20 हजार रुपये है। यहां का जो सालाना बजट 3 लाख करोड़ का था, आज वह 9 लाख 70 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सीएम ने कहा यह प्रगति के साथ प्रगति का नया मानक भी है।

अच्छी सरकारें सबके अच्छे दिन लाती हैं

सीएम योगी ने गोरखपुर में बहुमंजिला बैरक भवन के शिलान्यास के लिए पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन ऐसे ही होता है। अच्छी सरकारें आती हैं, तो सबके अच्छे दिन भी लाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए भी अच्छी बैरक की सुविधा नहीं हुआ करती थी। जबकि 56 जिले ऐसे हैं जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस कार्मिकों के बैरक की है। पुलिस के अलावा होमगार्ड के स्वयंसेवकों के लिए भी अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है। अब प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी अब हाईराइज बैरक के निर्माण का काम लखनऊ में हो रहा है। यह चीजें दिखाती हैं कि परिवर्तन केवल एक तबके के लिए नहीं है, हर एक तबके के लिए हो रहा है।

स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों को राष्ट्र प्रथम की भावना से कर्तव्य पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों का एक ही ध्येय होना चाहिए- देश प्रथम। देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने पाए। हमारे राष्ट्र को कोई क्षति न पहुंचाने पाए। भारत की एकता और अखंडता को कोई खंडित न करने पाए। भारत की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने का दुस्साहस कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जाति, क्षेत्र, भाषा या किसी अन्य वाद के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें