होमक्राइमगोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
क्राइम

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर Gorakhpur News In Hindi: सीएम सिटी में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर लोगों का दिल बैठा जा रहा है. आर…

ABP News के अनुसार11 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

सौजन्य से:- ABP News

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

Gorakhpur News In Hindi: सीएम सिटी में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर लोगों का दिल बैठा जा रहा है. आरोपी राहुल चौधरी लगातार तलवार से हमला कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बीती 8 अगस्त को हुए बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है, जिसमें मामले में नामजद मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी के खिलाग NSA की भी कार्रवाई की जा रही है.

एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस मामले में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को लापरवाह मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, अहिरौली खुर्द गांव में छेदी चौधरी की मृत्यु पर ब्रह्मभोज आयोजित किया गया था. शिवकुमार तिवारी उसी में शामिल होने गए थे. वे कतार में बैठे थे, तभी पीछे से आरोपियों ने सब्बल से उनके सिर पर हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी आरोपी राहुल चौधरी ने ऑटो रुकवा लिया और उतारकर ताबड़तोड़ तलवार से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

पूरी घटना का वीडियो वायरल

सीएम सिटी में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसे देखकर लोगों का दिल बैठा जा रहा है. आरोपी राहुल चौधरी लगातार तलवार से हमला कर रहा है. कोई कोशिश भी करता है तो वो उस पर हमलावर हो जाता है. दिन दहाड़े हुए इस वीभत्स हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

हत्या के बदले में हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक, 2024 में आदेश चौधरी की हत्या हुई थी, उस मामले में शिवकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया था. उसी का बदला यह हत्या है. राहुल चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.

आठ गिरफ्तार

सिकरीगंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हुए मुख्य आरोपी राहुल चौधरी, आशुतोष चौधरी, बिंद निवास चौधरी, भानु चौधरी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसएसपी ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. शिवकुमार तिवारी गांधीनगर मोहल्ले में रहे हैं और उनका बीटा आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर में वकील है.

यह भी पढ़ें: Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें