होमक्राइम'प्रदेश में माफिया तंत्र जब हावी था, निवेश नहीं आता था'; सीएम योगी ने विपक्ष पर किया 'अर्थव्यवस्था' वाला वार
क्राइम

'प्रदेश में माफिया तंत्र जब हावी था, निवेश नहीं आता था'; सीएम योगी ने विपक्ष पर किया 'अर्थव्यवस्था' वाला वार

Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में विकास योजनाओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर सपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का जिक्र किया। गोरखपुर: उत्तर…

Navbharat Times के अनुसार11 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
'प्रदेश में माफिया तंत्र जब हावी था, निवेश नहीं आता था'; सीएम योगी ने विपक्ष पर किया 'अर्थव्यवस्था' वाला वार

सौजन्य से:- Navbharat Times

Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में विकास योजनाओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर सपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का जिक्र किया।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर काम तेज हो गया है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के जरिए चुनावी माहौल को गरमाने में जुटे हुए हैं। विपक्षी दलों की ओर से भी सरकार को घेरने के लिए तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस क्रम में राम मंदिर से लेकर विकास के मुद्दे तक पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है। ऐसे में आप सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में विकास योजनाओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विपक्ष पर हमलावर रखा अपनाया। उन्होंने प्रदेश के अगले तीन साल में वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के तरफ बढ़ने का दावा किया।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माहौल बेहतर हुआ तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में निवेश भी आ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी उसी तेजी के साथ आगे बढ़ी है, जिस तेजी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड का इलाका आगे बढ़ रहा है। बाढ़ की समस्या का समाधान हुआ है। बीमारी की समस्या का समाधान किया गया है। क्वालिटी एजुकेशन के लिए सरकार ने काम करने के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट की दिशा में काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकसित भारत के उद्देश्य को ध्यान में रखकर काम कर रही है। विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश की भूमिका भी बड़ी होने वाली है। सीएम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तब पूरा होगा, जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा। इसके लिए सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास के दिशा में काम कर रही है।

हर तबके को विकास से जोड़ने की कोशिश

सीएम योगी ने कहा कि विकास के आयाम को हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसी का परिणाम हम सब के सामने है। आज गोरखपुर और वाराणसी जैसी बड़ी आबादी वाले शहरों में स्वास्थ्य और शिक्षा के तमाम कार्य किए गए हैं। इन शहरों में नौजवानों के लिए विकास योजनाएं तैयार की गई हैं। इसका लाभ उन्हें मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में माफियाओं का सिस्टम में बड़ा हस्तक्षेप था। इस वजह से विकास योजनाएं प्रभावित होती थी। विकास योजनाओं, छात्रवृत्ति की राशि को हड़प लिया जाता था। माफियाओं को सिस्टम से बाहर करने में सरकार सफल रही है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें