वाराणसी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
वाराणसी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान ट्रांस हिंडन से वाराणसी की उड़ानों पर तकनीकी खराबी का असर पड़ा। दोनों उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई लोग हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें वैकल्पिक उड़ान के…

सौजन्य से:- Hindustan
वाराणसी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
ट्रांस हिंडन से वाराणसी की उड़ानों पर तकनीकी खराबी का असर पड़ा। दोनों उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कई लोग हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें वैकल्पिक उड़ान के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया। इस पर अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया।
ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी का असर मंगलवार को हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी की उड़ानों पर भी पड़ा। हिंडन से वाराणसी जाने वाली और वाराणसी से हिंडन आने वाली दोनों उड़ान करनी पड़ीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री हिंडन एयरपोर्ट पहुंच गए थे, जिन्हें बस से दिल्ली एयरपोर्ट वैकल्पिक उड़ान के लिए भेजा गया। हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की वाराणसी उड़ान संचालित होती है। दोपहर को वाराणसी के लिए हिंडन से विमान उड़ान भरता है, जबकि वारणसी से आने वाली उड़ान यहां शाम को पहुंचती है। वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे की दिक्कत से उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें हिंडन एयरपोर्ट की उड़ान भी शामिल थी।
दोपहर को यात्री हिंडन एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही पता चला कि वाराणसी की उड़ान रद्द कर दी गई है। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। एयरपोर्ट और एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को वजह बताते हुए समझाया। साथ ही इच्छुक यात्रियों को हिंडन से ही बस में बैठाकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया, जहां से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान की सुविधा दी गई थी। वहीं शाम को वाराणसी से आने वाली उड़ान भी रद्द रही। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट के संचालन में बाधा आने के कारण मंगलवार को हिंडन से वाराणसी जाने वाली दोनों उड़ानें रद्द की गईं। वाराणसी से हिंडन आने वाली उड़ान भी रद्द रही। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को बस से दिल्ली भेजा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को झटका, शेयर में एक हफ्ते में 12% से ज्यादा की गिरावट

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य बन गया, उत्पादन विवरण देखें

उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति, 2024: मुख्य विशेषताएं, प्रोत्साहन


