होमशिक्षा-करियरलखनऊ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू - lucknow 2 new mohanlalganj housing schemes for 8 lakh people
शिक्षा-करियर

लखनऊ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू - lucknow 2 new mohanlalganj housing schemes for 8 lakh people

लखनऊ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू लखनऊ के मोहनलालगंज में दो नई आवासीय योजनाओं के लिए 4500 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग से ली जाएगी। इन योजनाओं से 8 लाख से अधिक लोगों को घर मिलेगा…

jagran.com के अनुसार11 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
लखनऊ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
 - lucknow 2 new mohanlalganj housing schemes for 8 lakh people

सौजन्य से:- jagran.com

लखनऊ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ के मोहनलालगंज में दो नई आवासीय योजनाओं के लिए 4500 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग से ली जाएगी। इन योजनाओं से 8 लाख से अधिक लोगों को घर मिलेगा और 25 हजार क ...और पढ़ें

HighLights

- मोहनलालगंज में दो नई आवासीय योजनाएं शुरू होंगी।

- 4500 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग से ली जाएगी।

- आठ लाख से अधिक लोगों को घर मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आखिरकार दो साल बाद मोहनलालगंज क्षेत्र में भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो शुरू हो गई है। नियोजन समिति की बैठक के बाद दो से नौ अगस्त तक किसानों के साथ चर्चा हुई है अब लैंड पूलिंग की दरें तय करके आपसी सहमति से जमीन लेना शुरू होगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण की दो आवासीय योजना शुरू होने जा रही है इसी बीच उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मोहनलालगंज की दो आवासीय योजनाओं को किसानों की सहमति से लैंड पूलिंग नियम के तहत 4500 एकड़ भूमि ली जाएगी, जहां आठ लाख से अधिक लोगों को आशियाना मिलेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, सुलतानपुर रोड से डेढ़ किलोमीटर दूर गोसाईगंज के पास भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना मोहनलालगंज एक के लिए परिषद ने 18 अक्टूबर 2023 को बोर्ड बैठक में मुहर लगाई था। 18 जनवरी 2024 को बोर्ड ने मोहनलालगंज की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना तीन को स्वीकृत किया था।

आवास विकास परिषद के लखनऊ जोन के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया, किसानों की सहमति के आधार पर जमीन लेने से पहले नियोजन समिति की बैठक हो चुकी है अब लैँड पूलिंग के नियम के तहत दोनों योजनाओं के लिए साढ़े चार हजार एकड़ जमीन जुटाई जाएगी। जमीन का मूल्य तय कराने की प्रक्रिया चल रही है।

खबरें और भी

दोनाें योजनाएं एक साथ आकार लेंगी दो लाख घरों में आठ लाख लोग रह सकेंगे। योजनाओं की सारी सड़कें फोर लेन होंगी, मुख्य मार्ग सिक्स लेन रहेगा। वहीं, जरूरत के हिसाब से फ्लाईओवर व अंडरपास भी बनेंगे। सुविधाओं पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

योजना संख्या एक के ये गांव

मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम चांद सराय, कासिमपुर, बिरूहा, हबुआपुर, मोअज्जम नगर, सठवारा, सिद्धपुरा, भटवारा, पहाड़ नगर टिकरिया, कबीरपुर, मगहुआ व बेली गांव की भूमि चिन्हित है।

योजना संख्या तीन के ये गांव

मोहनलालगंज के ही ग्राम देहरामऊ, पहासा, बेली, शिथौलीकला, शिवलर व हबुअबापुर की भूमि प्रस्तावित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर की आवासीय योजना में आवेदन से रह गए हैं तो तैयार रहें...अब मिलेगा फेज-2 में प्लाट खरीदने का मौका

यह भी पढ़ें- लखनऊ को 563 करोड़ की 4 आवासीय योजनाओं की सौगात, यूपी रेरा ने 8 जिलों की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें