कानपुर देहात में गहरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, बचाव दल की टीम की मदद से निकाला गया
कानपुर देहात में गहरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, बचाव दल की टीम की मदद से निकाला गया रसूलाबाद थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publishe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर देहात में गहरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, बचाव दल की टीम की मदद से निकाला गया
रसूलाबाद थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 11, 2026 at 8:50 PM IST
कानपुर देहात : रसूलाबाद थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. तुलसी नगर में निर्माणाधीन मकान के पास एक पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गई. इस दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस, बचाव दल और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रसूलाबाद थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा. फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर मिल चुकी है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.
पूरा मामला रसूलाबाद कोतवाली के गांव तुलसीनगर कस्बे का बताया जा रहा है. स्थानीय निवासी अनीस के मुताबिक, एक निर्माणाधीन मकान में कन्हैया नाम का मजदूर काम कर रहा था. काम खत्म होने के बाद वह पास में पानी से भरे गड्ढे के किनारे हाथ पैर धोने गया था. इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पाने में जा गिरा.
युवक को डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, जब युवक की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

संतकबीर नगर को 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, खलीलाबाद में 116 और मेंहदावल में 85 परियोजनाएं शामिल - Sant Kabir Nagar News

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर


