यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय
{"_id":"6a7b2ad8d5af37f41107571c","slug":"up-op-rajbhar-attacks-sp-says-akhilesh-yadav-is-responsible-for-delay-in-panchayat-elections-wipeout-in-202-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओपी रा…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a7b2ad8d5af37f41107571c","slug":"up-op-rajbhar-attacks-sp-says-akhilesh-yadav-is-responsible-for-delay-in-panchayat-elections-wipeout-in-202-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय
Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
सार
OP Rajbhar: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से पंचायत चुनाव में देरी हुई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 2028 तक पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सपा नेता अबू आजमी के बयानों पर राजभर ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कराकर दिखाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा में चाटुकारिता का बोलबाला है। पार्टी में कोई व्यक्ति नेतृत्व से सवाल करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले को भी छलावा करार दिया। उन्हाेंने कहा कि सपा चार बार प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 22 हजार गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जा रही है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं।
सपा के कारण पंचायत चुनाव में देरी हुई : ओमप्रकाश
ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ की पुरानी जेल को स्थानांतरित कर उसकी भूमि का जनहित में उपयोग करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर राजभर ने कहा कि मामला सपा की ओर से न्यायालय में ले जाने के कारण लंबित हुआ। न्यायालय के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया भी कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर मर्डर केस का थ्रिलर: 2024 की रंजिश, 2026 में खूनी इंतकाम! तलवार के 20 वार से छलनी किया शिवकुमार तिवारी का शरीर

'प्रदेश में माफिया तंत्र जब हावी था, निवेश नहीं आता था'; सीएम योगी ने विपक्ष पर किया 'अर्थव्यवस्था' वाला वार

CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं


