खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट Varanasi News In Hindi: एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 2442 एनएमआई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी. वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण…

सौजन्य से:- ABP News
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Varanasi News In Hindi: एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 2442 एनएमआई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी. वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खराब मौसम और रनवे पर चल रहे मरम्मत के काम का सीधा असर फ्लाइटों पर पढ़ रहा है. मंगलवार को वाराणसी जाने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट को डायवर्ट कर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतारा गया है. दोनों विमानों ने लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की.
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 2442 एनएमआई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी. वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया. विमान की दोपहर 1:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई. इसी तरह इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 6E 6805 अहमदाबाद से वाराणसी जा रही थी. खराब मौसम के चलते इस विमान को भी वाराणसी के बजाय लखनऊ भेजा गया. फ्लाइट ने दोपहर 1:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया.
यह भी पढ़ें: Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
यात्रियों को दी जा रही जरूरी मदद
दोनों विमानों के लखनऊ पहुंचने के बाद एयरलाइन की ओर से यात्रियों की जरूर को ध्यान में रखते हुए उन्हें तमाम सुविधाएं दी जा रही है. एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मौसम के बाद ही आगे की यात्रा के बारे में बताया जा सकता है.
एयरलाइन के मुताबिक, हालात सामान्य होने के बाद यात्रियों को वाराणसी पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल दोनों विमानों के लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एयरलाइन की टीम लगातार व्यवस्था देख रही है.
वाराणसी में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी में अगले दो से तीन दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी बनी रह सकती है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि बादल छाए रहने से उमस बढ़ेगी. हालांकि आज की तरह विमान सेवाएं प्रभावित होने की संभावना कम है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली कडकने और गिरने का भी अनुमान जताया है.
यह भी पढ़ें: CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; जून में तैनात हुए सीएमओ हटाए गए, जानिए नए CMO के बारे में

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: कारीगरों को मुफ्त ट्रेनिंग, टूलकिट और लोन की सुविधा

यूपी चुनाव में 15% Gen-Z वोटर बनेगा किंगमेकर? जानें युवा वोट बैंक पर क्यों सभी दलों की नजर


