होम›शिक्षा-करियर›सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान
शिक्षा-करियर

सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान

सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनतीी है तो संभल दंगे के मुकदमों को समीक्षा कर वापस लिया जाएगा।…

livehindustan.com के अनुसार11 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान

सौजन्य से:- livehindustan.com

सपा की सरकार बनी तो संभल दंगे के मुकदमे होंगे वापस, मुरादाबाद में शिवपाल का ऐलान

शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनतीी है तो संभल दंगे के मुकदमों को समीक्षा कर वापस लिया जाएगा। मुरादाबाद पहुंचे शिवपाल ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने पर संभल में हुए दंगे से जुड़े मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक मुद्दों की राजनीति करने का आरोप लगाया। शिवपाल यादव बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

मुउन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को हवा दे रही है। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर सपा को सरकार बनाने का मौका देगी।

बसपा से गठबंधन नहीं, कांग्रेस के साथ है समझौता

आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि सपा का बसपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा का गठबंधन कांग्रेस के साथ है। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार कम हुआ है और वह अब डूबता हुआ जहाज है।

कांवड़ यात्रा के खिलाफ कभी नहीं रही सपा

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा यह भ्रम फैला रही है कि सपा की सरकार बनने पर कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा कांवड़ यात्रा के पक्ष में रही है और उसकी सरकारों में यात्रा में कभी व्यवधान नहीं डाला गया। उन्होंने कहा कि सपा श्रीराम मंदिर की विरोधी नहीं है। मंदिर का निर्माण न्यायालय के निर्देश पर हुआ है, जबकि भाजपा इसका राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को बदलने का जनता ने मन बना लिया है।

आजम खान के साथ मजबूती से खड़ी है सपा

शिवपाल यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज कराए गए और जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की कोशिश भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को रामपुर जाकर आजम खान से मुलाकात करेंगे।

गुटबाजी छोड़ अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने में जुटें कार्यकर्ता

शिवपाल यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी गुटबाजी छोड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारी में जुटना चाहिए। मुरादाबाद में सपा नेताओं के बीच चल रही खींचतान को लेकर पूछे गए सवालों के बीच उनका यह संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन और सांसद रुचिवीरा के बीच शादी के कार्ड को लेकर विवाद के बाद सांसद रुचिवीरा और कांठ विधायक कमाल अख्तर के बीच मतभेद भी सामने आए थे। यह मामला पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा था। कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि दोनों गुटों के बीच दूरी अब भी नजर आती है।

शिवपाल के स्वागत में धक्का-मुक्की, गेट का शीशा टूटा

शिवपाल यादव के सर्किट हाउस पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उनसे मिलने और चेहरा दिखाने की होड़ लग गई। इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच सर्किट हाउस के एक गेट का शीशा टूट गया, जिससे कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही। बाद में पार्टी नेताओं ने स्थिति संभाली। इससे पहले पाकबड़ा में भी शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें