संतकबीर नगर को 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात: सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, खलीलाबाद में 116 और मेंहदावल में 85 परियोजनाएं शामिल - Sant Kabir Nagar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sant kabir nagar - CM Yogi Adityanath Inaugurates Development Projects In Sant Kabir Nagar संतकबीर नगर को 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात:सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sant kabir nagar
- CM Yogi Adityanath Inaugurates Development Projects In Sant Kabir Nagar
संतकबीर नगर को 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात:सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास, खलीलाबाद में 116 और मेंहदावल में 85 परियोजनाएं शामिल
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीर नगर को 684 करोड़ रुपए से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की 361 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 116 परियोजनाएं और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की 322 करोड़ रुपए से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान संतकबीर नगर में विकास प्राधिकरण स्थापित करने की दिशा में कार्यवाही करने की बात कही। इसके साथ ही मगहर में बंद पड़ी सूती मिल को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और बाबा बैजूनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है और आने वाले समय में जिले में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री के आगमन और जिले को मिली विकास परियोजनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि 684 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभरेगी।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र को 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाओं की सौगात मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को विकास का सीधा लाभ मिलेगा।
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी विकास परियोजनाओं पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर लगातार ध्यान दे रही है, जिससे रोजगार, आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भी मुख्यमंत्री को राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश और संतोष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल व दिगपाल पाल, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, व्यापारी नेता श्रवण कुमार अग्रहरी, विवेकानंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर देहात में गहरे गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत, बचाव दल की टीम की मदद से निकाला गया

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर


