होमक्राइम​​लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन
क्राइम

​​लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन सीसीटीवी फुटेज में दरोगा अपनी निजी कार घर के बाहर छोड़ गए थे. पत्नी भी दरोगा हैं और डीसीपी मध्य कार्यालय में तै…

ETV Bharat के अनुसार15 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
​​लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा लापता, कार छोड़ बैग लेकर निकले, वाराणसी में मिली आखिरी मोबाइल लोकेशन

सीसीटीवी फुटेज में दरोगा अपनी निजी कार घर के बाहर छोड़ गए थे. पत्नी भी दरोगा हैं और डीसीपी मध्य कार्यालय में तैनात हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 15, 2026 at 9:57 PM IST

लखनऊ : इंदिरानगर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. वह सिविल ड्रेस में घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन न तो थाने पहुंचे और न ही घर वापस लौटे. काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस महकमे में ही तैनात उनकी दरोगा पत्नी ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है. सर्विलांस जांच में दरोगा की आखिरी मोबाइल लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत बनारस के लिए रवाना कर दी गई.

पुलिस के अनुसार, आनंद कुमार मिश्रा इंदिरानगर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं. उनकी पत्नी अंजलि तिवारी भी पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में डीसीपी मध्य कार्यालय में तैनात हैं. अंजलि तिवारी ने सरोजनीनगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 अगस्त को दोपहर करीब 12:45 बजे आनंद सिविल ड्रेस में घर से इंदिरानगर थाने जाने के लिए निकले थे.

शाम तक जब वह ड्यूटी से नहीं लौटे और कोई संपर्क नहीं हुआ, तो पत्नी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ मिला. परिजनों और पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक चौंकाने वाली बात सामने आई. दरोगा आनंद मिश्रा अपनी निजी कार घर के बाहर ही खड़ी कर गए थे और हाथ में कपड़ों से भरा एक बैग लेकर पैदल जाते दिखाई दिए. इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल सका.

एडीसीपी दक्षिणी बसंथ कुमार रल्लापल्ली ने बताया, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरोजनीनगर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस और स्वाट टीम को एक्टिव किया. मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन ट्रेस करने पर उनकी आखिरी सक्रिय लोकेशन धर्मनगरी वाराणसी में पाई गई. इसके तुरंत बाद मोबाइल बंद हो गया.

लोकेशन ट्रेस होते ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर एक विशेष टीम को दरोगा की सकुशल बरामदगी के लिए वाराणसी रवाना कर दिया गया है. पुलिस टीम रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होटलों के सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना (शहरी) 2.0: प्रयागराज में 83000 आवेदन, 30000 को मिलेगा घर, जानिए नियम और आवेदन का तरीका

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें