कानपुर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान: 7 सितंबर से 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी,यात्रियों को मिलेगी राहत - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Delhi Special Trains: New Superfast Service Updates | Railway News कानपुर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान:7 सितंबर से 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी,यात्रियों को मिलेग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Delhi Special Trains: New Superfast Service Updates | Railway News
कानपुर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान:7 सितंबर से 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी,यात्रियों को मिलेगी राहत
- कॉपी लिंक
कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इनमें एक ट्रेन नई दिल्ली और कानपुर सेंट्रल के बीच, जबकि दूसरी आनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी।
दोनों ट्रेनों के संचालन से कानपुर-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। व्यापारियों को भी दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी।
7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी ट्रेन
नई दिल्ली-कानपुर ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 02456 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल से 7 सितंबर से 30 नवंबर तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होकर अलीगढ़ 9:52 बजे और इटावा 11:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। ट्रेन इटावा 4:20 बजे और अलीगढ़ 6:15 बजे पहुंचेगी और रात 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
8 सितंबर से 29 नवंबर तक मिलेगी सुविधा
ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8 सितंबर से 29 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को तीन दिन चलेगी। यह आनंद विहार से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अलीगढ़ 9:52 बजे और इटावा 11:55 बजे पहुंचेगी। दोपहर 1:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन आठ सितंबर से 29 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार,रविवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होकर इटावा 4:20 बजे और अलीगढ़ 6:15 बजे पहुंचेगी। रात 8:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
22 एलएचबी कोच लगेंगे
दोनों ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें 2 एसएलआर, 15 एसी तृतीय श्रेणी और 5 स्लीपर कोच शामिल हैं। रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


