निर्यात को लेकर कानपुर को बड़ा झटका, एक साल में 583 करोड़ रुपये का घाटा
निर्यात को लेकर कानपुर को बड़ा झटका, एक साल में 583 करोड़ रुपये का घाटा पिछली तिमाही में चमड़े से संबंधित उत्पादों का निर्यात 3351 करोड़ रुपये का था, इस सत्र में यह आंकड़ा 2768 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. By ETV Bharat Utt…

सौजन्य से:- ETV Bharat
निर्यात को लेकर कानपुर को बड़ा झटका, एक साल में 583 करोड़ रुपये का घाटा
पिछली तिमाही में चमड़े से संबंधित उत्पादों का निर्यात 3351 करोड़ रुपये का था, इस सत्र में यह आंकड़ा 2768 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 12, 2026 at 2:48 PM IST
|Updated : September 12, 2026 at 3:29 PM IST
कानपुर: जिस निर्यात को लेकर औद्योगिक नगरी कानपुर का हमेशा ही डंका बजता है. उसी कानपुर का निर्यात अब एक साल के अंदर करीब 583 करोड़ रुपये तक घट गया.
निर्यातक पिछले छह माह से लगातार जो ये बात कह रहे थे, कि अमेरिका-ईरान-इज़रायल के बीच जो युद्ध जैसे हालात रहे और उनका कारोबार ठप सा रहा. उसका असर इस वर्ष फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट की ओर से जारी पहली तिमाही की रिपोर्ट में साफ दिखा है.
पिछले वित्तीय वर्ष की तिमाही (2-25-26) में जहां कुल निर्यात 3351 करोड़ रुपये का था. वहीं, एक साल बाद ये आंकड़ा (2026-27 में) घटकर 2768 करोड़ रुपये तक पहुंचा.
इसे लेकर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) के यूपी प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा, पिछले एक साल की स्थितियों को देखें, तो भारतीय निर्यातकों के सामने चुनौतियों का अंबार लगा रहा.
अमेरिकी टैरिफ की बढ़ी दरों, रुस-यूक्रेन युद्ध से बिगड़े हालात, फिर अमेरिका-ईरान के चलते जो वैश्विक संकट आया. ये कारोबार में गिरावट की कुछ प्रमुख वज़हें रहीं.
उन्होंने बताया, भारतीय निर्यातकों को सैडलरी व हारनेस, फिनिश्ड लेदर, लेदर फुटवियर, लेदर गुड्स समेत अन्य उत्पादों में निर्यात न होने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.
इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 11.5 हज़ार करोड़ का हो सकता निर्यात कारोबार: फियो के उप्र प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा, जिस तरह से स्थितियां सामान्य हो रही हैं, उसे देखते हुए निर्यातकों को अब यूके, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत अन्य उन देशों से कारोबार मिल रहा है जहां केंद्र ने एफटीए कर लिया है.
ऐसे में पूरी उम्मीद है इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कानपुर का निर्यात कारोबार 11.5 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जोकि अभी 10-10.5 हजार करोड़ रुपये के बीच बना हुआ है.
कानपुर के निर्यात कारोबार को लेकर ये कहना है, कि अब फेस्टिव सीज़न आ रहा है. निर्यातकों के सामने कारोबार का मौका होगा. विदेशों में भी फेस्ट सीज़न शुरू होगा.
वहीं, नोएडा में जो उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो है, उससे भी उद्यमियों को काफी कारोबार मिल सकता है. बशर्ते वह मौके को भुना लें.
ये भी पढ़ें - अनुभवी निवेशकों को टक्कर ही नहीं, निवेश में गाड़ रहे झंडे Gen Z, जानें पूरी डिटेल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


