लखनऊ के 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर, बिछेगा बिजली का नया नेटवर्क
लखनऊ के 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर, बिछेगा बिजली का नया नेटवर्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ के 57 गांवों में बिजली का नया नेटवर्क बिछाया जाएगा। इससे ग्रामी…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ के 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर, बिछेगा बिजली का नया नेटवर्क
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ के 57 गांवों में बिजली का नया नेटवर्क बिछाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ के 57 गांव/मजरों में बिजली का नया नेटवर्क बिछाया जाएगा। इसमें अमौसी जोन के 50 और जानकीपुरम जोन के 07 गांव को शामिल किया गया है। इससे मोहनलालगंज, बीकेटी, सरोजनीनगर व मलिहाबाद क्षेत्र के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। सौभाग्य योजना पार्ट-तीन के तहत लखनऊ के 115 गांव व मजरों को सर्वे किया गया था, लेकिन 57 गांव/मजरों को चिन्हित किया गया, जहां कुछ घरों/आबादी का विद्युतीकरण नहीं हुआ था। लेसा अधिकारियों के मुताबिक यहां बिजली के एचटी/एलटी खंभे व ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) बिछाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
छह या अधिक परिवार वाले मजरे किए गए चिह्नित
विभाग ने विद्युतीकरण के इस विशेष अभियान में निष्पक्षता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कड़े मानदंड तय किए हैं। योजना के अंतर्गत समेसी, गोसाईगंज, निगोहां, मोहनलालगंज, रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद, दुबग्गा, काकोरी, बीकेटी उपकेंद्र के ऐसे सभी गांवों और मजरों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया गया है जहां कम से कम छह या इससे अधिक परिवार निवास करते हैं। इससे दूर-दराज के छोटे मजरों तक भी बिजली का नया जाल पहुंच सकेगा। लेसा अधिकारियों के मुताबिक बुनियादी ढांचे को खड़ा करने का कार्य तेजी से शुरू किया जा रहा है, ताकि दिसम्बर 2026 तक सभी 57 गांव/मजरों को नए नेटवर्क से जोड़कर निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू की जा सके।
एरियल बंच कंडक्टर बिछाकर बिजली सप्लाई मुहैया कराई जाएगी
अमौसी जोन मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि जिन गांव/मजरों में छह या अधिक परिवार रहते हैं, वहां बिजली का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इसमें एचटी/एलटी खंभे व ट्रांसफार्मर लगाएं जाएंगे। साथ ही एरियल बंच कंडक्टर बिछाकर बिजली सप्लाई मुहैया कराई जाएगी।
इंदिरानगर में केबल फाल्ट और गोसाईगंज में ब्रेकडाउन से बिजली-पानी ठप
वहीं राजधानी में उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। इंदिरानगर में शाम को केबल फॉल्ट से बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। वहीं गोसाईगंज में सुबह ब्रेकडाउन से खुर्दही बाजार और आसपास के क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। इससे करीब एक लाख आबादी को घंटों बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा। लेसा के इंदिरानगर सेक्टर-14 (ओल्ड) उपकेंद्र की 11 केवी चर्च रोड फीडर शाम 6.15 बजे अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गई। पीक आवर्स के दौरान बिजली गुल होने से सी और डी-ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्र में लोग गर्मी से बेहाल हो गये। वहीं घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


