होम›विकास›गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य - gorakhpur shastri chowk shops demolished for mini auditorium
विकास

गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य - gorakhpur shastri chowk shops demolished for mini auditorium

गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य गोरखपुर के शास्त्री चौराहे पर नगर निगम परिसर में प्रस्तावित मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटो…

Jagran के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
 - gorakhpur shastri chowk shops demolished for mini auditorium

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

गोरखपुर के शास्त्री चौराहे पर नगर निगम परिसर में प्रस्तावित मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए 12 ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर में मल्टी कॉम्प्लेक्स और मिनी ऑडिटोरियम बनेगा।

- शास्त्री चौराहे पर 12 दुकानें और एक होटल हटाए जाएंगे।

- ₹34.77 करोड़ का प्रोजेक्ट दिसंबर 2027 तक पूरा होगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम परिसर में प्रस्तावित मल्टी कांप्लेक्स व मिनी आडिटोरियम के निर्माण की राह में अब शास्त्री चौराहे के पास बनी दुकानों और होटल को हटाने की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। नगर निगम प्रशासन ने यहां संचालित 12 दुकानों और एक होटल के संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द परिसर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस जारी होने के बाद नगर निगम ने भवन को खाली कराने और इसके बाद ध्वस्तीकरण की तैयारी तेज कर दी है।

नगर निगम परिसर में बनने वाले मल्टी कांप्लेक्स व मिनी आडिटोरियम को शहर में बैठकों, कार्यक्रमों और विभिन्न आधिकारिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में विकसित किया जाना है। इसके निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर वर्तमान में दुकानें और होटल संचालित हैं। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इस पूरे हिस्से को खाली कराया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन की ओर से संबंधित सभी दुकानदारों और होटल संचालक को नोटिस दिया गया है।

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) ने नगर निगम प्रशासन को भवन की सुरक्षा से जुड़ी स्थिति से अवगत कराया है। सीएंडडीएस के स्थानिक अभियंता ओपी यादव के अनुसार मिनी आडिटोरियम के निर्माण के दौरान बेसमेंट समेत अन्य हिस्सों की खुदाई की जानी है।

इसके लिए केवल दुकानों के किसी हिस्से को हटाना पर्याप्त नहीं होगा। निर्माण के दौरान आसपास की संरचनाओं की सुरक्षा को देखते हुए पूरी बिल्डिंग को तोड़ना जरूरी है। इसके बाद ही प्रस्तावित निर्माण स्थल पर सुरक्षित तरीके से काम शुरू किया जा सकेगा।

मिनी आडिटोरियम के निर्माण के लिए स्थल खाली होने के बाद बेसमेंट की खुदाई समेत निर्माण की शुरुआती प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण स्थल पर सुरक्षा को लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से दिए गए सुझावों को भी ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि आसपास के भवनों और लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार दुकानों और होटल को हटाने की कार्रवाई निर्माण कार्य की जरूरत के अनुसार की जा रही है। नोटिस जारी होने के बाद अब संबंधित दुकानदारों से परिसर जल्द खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ से महंगा पड़ा तो गोरखपुर जिले में ही काटने लगे गोवंश, आजाद निकला मास्टरमाइंड

34.77 करोड़ से बनेगा 261 सीटों का आडिटोरियम

शास्त्री चौराहा स्थित नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 34.77 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मल्टी काम्प्लेक्स और मिनी आडिटोरियम का निर्माण हाेगा। मिनी आडिटोरियम में दर्शकों के लिए 261 आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। परिसर में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था के साथ 150 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जल टैंक भी बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा करना है।

सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें जल्द से जल्द दुकानें खाली करने के लिए कहा गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण के दौरान बेसमेंट आदि की खुदाई के लिए पूरी बिल्डिंग को सुरक्षा की दृष्टि से तोड़ना आवश्यक बताया गया है। इसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें