Weather Today: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार - up weather rain thunderstorms expected lucknow update
Weather Today: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है, जहां दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड ...और पढ़ें HighLights -…

सौजन्य से:- Jagran
Weather Today: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार
लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है, जहां दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड ...और पढ़ें
HighLights
- लखनऊ में अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
- अगले तीन दिन यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
- पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि के भी आसार।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम में बदलाव जारी है। दिन की तेज धूप लोगों को विचलित कर रही है। हालांकि, रात की हल्की सर्दी राहत दे रही है, जिसका अंतर तापमान में भी दिख रहा है।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उप्र में नौ अक्टूबर और पूर्वी प्रदेश में 10 अक्टूबर तक बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उप्र के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चली। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ अंबेडकर नगर और जौनपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई।
वाराणसी में सर्वाधिक 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं।
यह भी पढ़ें- 'विधान सभा चुनाव लड़ना पड़े तो कौन से मुद्दे उठाएंगी', महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं से बोले विनोद तावड़े
इससे अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की स्थितियां भी बन सकती हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh bureaucracy busy in decoding CM’s remark!

लखनऊ में HCL Tech के कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल: नए टेक सेंटर का करेंगे शुभारंभ, रोशनी नादर भी रहेंगी मौजूद - Lucknow News

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत: दिल्ली में हापुड़ के कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूत होने की उम्मीद - Hapur News


