'नैमिष नगर' और 'वरुण विहार' का CM योगी आज शुभारंभ करेंगे, भूखंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए कीमत
बता दें कि दोनों योजनाओं में कुल 4,526 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। आम नागरिक 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक एक माह के भीतर इन भूखंडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। दोनों योजनाओं को लगभग 12,600 एकड़ क्षेत्र में वि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बता दें कि दोनों योजनाओं में कुल 4,526 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। आम नागरिक 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक एक माह के भीतर इन भूखंडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। दोनों योजनाओं को लगभग 12,600 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।
वरुण विहार योजना में 2,800 प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई दर
आगरा एक्सप्रेसवे क्षेत्र के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना में मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 112.5 वर्ग मीटर से लेकर 450 वर्ग मीटर तक के कुल 2,847 भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एलडीए ने इस योजना में आवासीय जमीन की दर 2,800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की है।नैमिष नगर योजना में 3,800 प्रति वर्ग फीट दर हुई तय
सीतापुर रोड पर स्थित नैमिष नगर योजना में कुल 1,679 भूखंडों की पेशकश की गई है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत 72 वर्ग मीटर के 197 भूखंड, 112.5 वर्ग मीटर के 524 भूखंड, 162.5 वर्ग मीटर के 520 भूखंड, 200 वर्ग मीटर के 299 भूखंड, 288 वर्ग मीटर के 103 भूखंड, 450 वर्ग मीटर के 30 भूखंड शामिल हैं। इस योजना में भूखंडों की कीमत 3,800 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित की गई है।आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा वरुण विहार
वरुण विहार टाउनशिप को सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे से योजना में उतरने के लिए एक विशेष रैंप बनाने का प्रस्ताव यूपीडा (UPEIDA) और शासन को भेजा है। वर्तमान में लोगों को सर्विस रोड से होकर जाना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत लखनऊ या अन्य जनपदों से आने वाले वाहन सीधे एक्सप्रेसवे से रैंप के जरिए टाउनशिप में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, वापसी के लिए सर्विस रोड का ही उपयोग करना होगा।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रूट डायवर्जन जारी
भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते मोहान रोड, किसान पथ और आगरा एक्सप्रेसवे के आसपास के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है, जिसके तहत आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से वाहन घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या मलिहाबाद होकर निकल सकेंगे। वहीं, खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से वाहन बबुरियाखेड़ा किसान पथ अंडरपास के बजाय घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या बुद्धेश्वर मार्ग से गुजरेंगे।इसके साथ ही इस डायवर्जन के चलते मौंदा चौराहा से यातायात घुरघुरी तालाब, मोहान रोड या बुद्धेश्वर की ओर भेजा जाएगा। बबुरियाखेड़ा किसान पथ अंडरपास से वाहन यू-टर्न लेकर आगे बढ़ेंगे। बड़ागांव, कठहिंगरा, भलिया और झलियामऊ आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों को मोहान रोड, घुरघुरी तालाब और कठहिंगरा गांव के वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh: Farmers demand hike in sugarcane price to Rs 600, timely cane payments - ChiniMandi

Gorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास


