होमबिज़नेसगोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे - Gorakhpur News
बिज़नेस

गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली: राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Durgabari Areas Electricity Outage Update गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:  राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Durgabari Areas Electricity Outage Update

गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग, पैनल टेस्टिंग और ट्रांसफार्मर के रखरखाव जैसे कामों के चलते सोमवार को विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, अलग-अलग उपकेंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अलग-अल

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली से संबंधित सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के तहत आने वाले फेस तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम और कृष्णानगर फीडर की बिजली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बंद रहेगी। इसी समय के दौरान दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, जंगल धूषण, लक्ष्मीपुर, सरस्वती पुरम व न्यू फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी।

इसके अलावा जंगल कौड़िया उपकेंद्र और सहजनवा तहसील के उपकेंद्रों से होने वाली सप्लाई भी सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। सहजनवा तहसील उपकेंद्र पर इस दौरान आइसोलेटर (टीपीएमओ) बदलने का महत्वपूर्ण काम किया जाएगा।

दूसरी तरफ, खोराबार उपकेंद्र के पैनल और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग व रखरखाव कार्य की वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे दिव्य नगर, रानिडीहा, आवास विकास, आदर्श नगर, सिंघाड़िया और नंदानगर एयरपोर्ट के पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

इसी तरह लाइनों और ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण कार्य की वजह से बक्शीपुर, बक्शीपुर न्यू और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्रों के तहत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके तहत बक्शीपुर उपकेंद्र के नसीराबाद व ऊँचवा फीडर, बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र के निजामपुर फीडर और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के अंधियारीबाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें