होमदेश-दुनियाUP Weather Today: आज से लखनऊ में थमेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार - lucknow rain to ease south up monsoon continues up weather
देश-दुनिया

UP Weather Today: आज से लखनऊ में थमेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार - lucknow rain to ease south up monsoon continues up weather

UP Weather Today: आज से लखनऊ में थमेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार लखनऊ और पूर्वी यूपी में शनिवार से बारिश में कमी आएगी, जबकि दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। राजधानी में सोमवार को मध्…

Jagran के अनुसार8 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
UP Weather Today: आज से लखनऊ में थमेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार - lucknow rain to ease south up monsoon continues up weather

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: आज से लखनऊ में थमेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार

लखनऊ और पूर्वी यूपी में शनिवार से बारिश में कमी आएगी, जबकि दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। राजधानी में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ और पूर्वी यूपी में शनिवार से बारिश में कमी आएगी।

- दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी भी जारी रहेंगी।

- राजधानी लखनऊ में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में पिछले 15 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश में अब कमी आएगी। खासकर, लखनऊ और आसपास जिलों के अलावा पूर्वी यूपी के कई जिलों में शनिवार से मानसून कमजोर पड़ेगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है। हालांकि, दक्षिणी यूपी में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में वर्षा का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में संभल में सर्वाधिक 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में फिलहाल बूंदाबांदी की ही संभावना है, लेकिन सोमवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में अधिक रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

गोरखपुर में बदला मौसम। जागरण

दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। इसके चलते विशेषकर दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। शुक्रवार को प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य, 34 जिलों में सामान्य से कम और नौ जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। बुलंदशहर में 110.4 मिमी, हमीरपुर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- Weather Update: कानपुर में Rain Alert, 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना

दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 50 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें