लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश: इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% कम - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Continues Yellow Alert IMD Forecast लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश:इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Continues Yellow Alert IMD Forecast
लखनऊ में बादल छाए, 5 सितंबर तक होगी बारिश:इस साल 500 मिमी से ज्यादा हुई बरसात, कोटे से अब भी 1% कम
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम में हल्की उमस भी बनी हुई है। आज दिन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिन यानी 5 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इस साल अब तक 507.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह कोटे (513.6 मिमी) से अब भी 1 फीसदी कम है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन लखनऊ में अच्छी बरसात हुई है। पूर्वी यूपी के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बना है, जिससे मानसूनी हवाएं तेज हो गई हैं। ये हवाएं पश्चिम की ओर बढ़ेंगी तो पूरे लखनऊ में 1 से 5 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला चलेगा।
आज 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को लखनऊ में 0.1 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम 73 फीसदी दर्ज की गई।
पूरे यूपी में फिर से मेहरबान हो रहा मानसून
लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा।
1 सितंबर से मानसून का यह सिस्टम पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27


