लखनऊ में मौसम साफ, दिन में बारिश के आसार: मानसून सीजन में अब तक 489 मिमी बरसा पानी, सामान्य से 3% कम बरसात - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Rain Humidity Forecast Today लखनऊ में मौसम साफ, दिन में बारिश के आसार:मानसून सीजन में अब तक 489 मिमी बरसा पानी, सामान्य से 3% कम बरसात - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Rain Humidity Forecast Today
लखनऊ में मौसम साफ, दिन में बारिश के आसार:मानसून सीजन में अब तक 489 मिमी बरसा पानी, सामान्य से 3% कम बरसात
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में उमस के साथ बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार भी बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
शुक्रवार तक लखनऊ में 9.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 6.8 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 38 फीसदी अधिक है। मानसून में अभी तक 489 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 503.4 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 3 फीसदी कम है।
शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 266 डिग्री रहा है। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 78 फीसदी दर्ज किया गया है। दिन में 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम की 3 तस्वीरें देखिए…
अब बरसात में आएगी कमी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून के बारिश में कमी आएगी। लखनऊ में 31 अगस्त तक बारिश कम होगी। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बरसात शुरू होगी। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी से बहुत भारी बारिश का दौर अब थमने वाला है।
अगस्त के आखिरी दिनों में प्रदेशभर में मानसूनी बारिश में बड़ी कमी आएगी। दरअसल, दक्षिणी यूपी और आसपास के इलाकों में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से अब तक जमकर बादल बरसे। लेकिन अब यह सिस्टम आगे बढ़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27


