लखनऊ में देर रात से बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट: मानसून सीजन में 479.5 MM बरसा पानी, अब तक सामान्य से 3% कम बरसात - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Rain Continues, Monsoon Rainfall Deficit लखनऊ में देर रात से बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट:मानसून सीजन में 479.5 MM बरसा पानी, अब तक सामान्य से 3% कम बरसा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Rain Continues, Monsoon Rainfall Deficit
लखनऊ में देर रात से बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट:मानसून सीजन में 479.5 MM बरसा पानी, अब तक सामान्य से 3% कम बरसात
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। देर रात से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
गुरुवार देर शाम तक लखनऊ में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 5.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 185 फीसदी अधिक है। मानसून में अभी तक 479.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 496.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 3 फीसदी कम है।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज किया गया है।
मौसम की 3 तस्वीरें देखिए…
अब बरसात में आएगी कमी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून के बारिश में कमी आएगी। लखनऊ में 31 अगस्त तक बारिश कम होगी। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बरसात शुरू होगी। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी से बहुत भारी बारिश का दौर अब थमने वाला है।
अगस्त के आखिरी दिनों में प्रदेशभर में मानसूनी बारिश में बड़ी कमी आएगी। दरअसल, दक्षिणी यूपी और आसपास के इलाकों में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से अब तक जमकर बादल बरसे। लेकिन अब यह सिस्टम आगे बढ़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27


