होमकृषिकानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, शुक्लागंज में डेंजर प्वाइंट से 45 सेमी नीचे
कृषि

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, शुक्लागंज में डेंजर प्वाइंट से 45 सेमी नीचे

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, शुक्लागंज में डेंजर प्वाइंट से 45 सेमी नीचे गंगा बैराज के सभी 30 गेट 24 घंटे में खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 24, 2026 at 8:12 P…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, शुक्लागंज में डेंजर प्वाइंट से 45 सेमी नीचे

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, शुक्लागंज में डेंजर प्वाइंट से 45 सेमी नीचे

गंगा बैराज के सभी 30 गेट 24 घंटे में खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 8:12 PM IST

कानपुर: शहर मे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा बैराज से पिछले चार दिनों में 10 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. इसका सीधा असर शुक्लागंज और गंगा किनारे बसे गांवों पर पड़ा है. शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर बढ़कर 12.52 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से महज 48 सेंटीमीटर नीचे है.

स्थिति को देखते हुए गंगा बैराज के सभी 30 गेट 24 घंटे में खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. वहीं, सोमवार को गंगा का पानी बैराज के समीप लोधवाखेड़ा व चैनपुरवा गांव तक पहुंच गया. लेकिन, अभी तक पानी से किसी भी किस्म का नुकसान नहीं हुआ है.

सिंचाई विभाग के अफसरों व कर्मियों का कहना है कि अगर एक से दो दिनों में पानी बढ़ता है तो चैनपुरवा समेत आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो जाएंगे. गंगा में हरिद्वार और नरौरा से लगातार औसतन एक लाख क्यूसेक पानी रोजाना आ रहा है. सिंचाई विभाग के गेज रीडर उत्तम पाल ने कहा, जो सूचना मिली है उसके मुताबिक अभी आगामी दो से तीन दिनों तक पानी और आएगा. इससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

प्रशासनिक अफसरों का कहना था, गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ा है. गंगाजल लेने के चलते कोई हादसा न हो, इसलिए घाटों पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. मंगलवार से लोग घाटों पर जा सकेंगे, लेकिन उन्हें गंगा में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. वहीं, पूरे मामले पर डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना था, बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन के अफसर अलर्ट मोड पर हैं. किसी भी स्थिति आमजन की मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: चमोली में फटा बादल; बढ़ने लगा कानपुर में गंगा का जलस्तर, गंगा फिर से उफान पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें