होम›कृषि›कानपुर में FSDA ने की छापेमारी; निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली पैकिंग, 5.87 लाख रुपये का माल सीज
कृषि

कानपुर में FSDA ने की छापेमारी; निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली पैकिंग, 5.87 लाख रुपये का माल सीज

कानपुर में FSDA ने की छापेमारी; निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली पैकिंग, 5.87 लाख रुपये का माल सीज सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने दी जानकारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : October 8, 2…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
कानपुर में FSDA ने की छापेमारी; निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली पैकिंग, 5.87 लाख रुपये का माल सीज

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में FSDA ने की छापेमारी; निर्धारित श्रेणी के मुताबिक नहीं मिली पैकिंग, 5.87 लाख रुपये का माल सीज

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने दी जानकारी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 10:52 PM IST

कानपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय के निर्देश पर टीम के सदस्यों ने फजलगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की. टीम का दावा है कि प्रतिष्ठान में एडिबल फैट की सही ढंग पैकिंग नहीं की गई थी, जिसके चलते अब प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश जारी हो गए हैं.

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान में एडिबल फैट की सही ढंग पैकिंग नहीं की गई. जिसके चलते अब प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश जारी हो गए हैं. साथ ही प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. इसी तरह टीम के सदस्यों ने जूही स्थित एक प्रतिष्ठान पर भी औचक छापेमारी की. सदस्यों को वहां पर मूंगफली तेल के 108 गत्ते मिले जो मानकों के विपरीत थे. यहां पर 2496 बोतलें भी जब्त की गईं. जिनका कुल मूल्य 288000 रुपये था.

इसके अलावा टीम के सदस्यों ने फजलगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की. टीम को मौके पर एडिबल फैट के 52 गत्ते मिले जोकि कुल 780 लीटर तेल था. इसका अनुमानित मूल्य 257400 रुपये था. वहीं, 150 किलोग्राम वनस्पति और 133 लीटर रिफाइंड को भी सीज किया गया. जिसका कुल मूल्य करीब 42000 रुपये के आस-पास था.

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि फजलगंज स्थित एक प्रतिष्ठान से भी कई सैम्पल लिए गए हैं. इनका परीक्षण कराया जा रहा है, अगर नमूने फेल होते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें : खुर्जा में खाद्य विभाग का एक्शन, 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध कराया नष्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें