पूर्वांचल से नेपाल जाना हुआ आसान: वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Varanasi Gorakhpur Express Extension To Nepalganj Road | Yogi Adityanath Inauguration पूर्वांचल से नेपाल जाना हुआ आसान:वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का नेपालग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Varanasi Gorakhpur Express Extension To Nepalganj Road | Yogi Adityanath Inauguration
पूर्वांचल से नेपाल जाना हुआ आसान:वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार
- कॉपी लिंक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच के नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।
इन ट्रेनों के संचालन और मार्ग विस्तार से पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
खास तौर पर गोरखपुर, वाराणसी और गोंडा से नेपालगंज रोड तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस अब नेपालगंज रोड तक
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का मार्ग नेपालगंज रोड तक बढ़ा दिया है।
अब यह ट्रेन वाराणसी से चलकर गोरखपुर होते हुए बहराइच और नानपारा के रास्ते नेपालगंज रोड तक जाएगी।
15132 वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस का संचालन 31 अगस्त 2026 से प्रतिदिन शुरू होगा। वहीं वापसी में 15131 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन चलेगी।
रात में वाराणसी से चलेगी ट्रेन
वाराणसी सिटी से ट्रेन रात 10:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद सारनाथ, औंड़िहार, सादात, जखनियां, दुल्लहपुर और मऊ होते हुए यह ट्रेन पूर्वांचल के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी।
ट्रेन गोरखपुर सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नकहा जंगल, पीपीगंज, कैंपियरगंज और आनंदनगर होते हुए सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर और गोंडा पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन पयागपुर, बहराइच, रिसिया और नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में नेपालगंज रोड से शाम 4:30 बजे रवाना
नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होगी। नानपारा, रिसिया और बहराइच होते हुए ट्रेन गोंडा पहुंचेगी।
इसके बाद बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर और आनंदनगर होते हुए यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर में ट्रेन रात 12:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेलथरा रोड और मऊ होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे 18 कोच
वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एक जनरेटर सह लगेज यान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा।
गोरखपुर-बहराइच स्पेशल ट्रेन अब बंद
वाराणसी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार होने के बाद 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन 1 सितंबर 2026 से निरस्त कर दिया गया है।
अब यात्रियों को वाराणसी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस के जरिए गोरखपुर से बहराइच और नेपालगंज रोड तक यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।
तीन और ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक बढ़ा मार्ग
इसके साथ ही अन्य तीन ट्रेनों के मार्ग का भी नेपालगंज रोड तक विस्तार किया गया है। इनमें 14213/14214 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस शामिल है, जिसे अब नेपालगंज रोड तक चलाया जाएगा।
इसके अलावा 75109/75110 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू और 75111/75112 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू का भी मार्ग विस्तार नेपालगंज रोड तक कर दिया गया है।
नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा
इन ट्रेनों के मार्ग विस्तार से वाराणसी, गोरखपुर और गोंडा से नेपालगंज रोड तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे बहराइच और आसपास के जिलों के लोगों को भी नेपाल जाने के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों को भी इन ट्रेनों का सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता नेपालगंज रोड तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रही थी। इन ट्रेनों के मार्ग विस्तार के बाद यह मांग पूरी हो गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


