होमबिज़नेसएल्युमिनियम पैकेजिंग का हब बनेगा यूपी: उन्नाव में भारत की पहली यूनिट लगेगी, यूपी में बनेंगे सालाना 376 करोड़ से ज्यादा एल्युमिनियम कैन
बिज़नेस

एल्युमिनियम पैकेजिंग का हब बनेगा यूपी: उन्नाव में भारत की पहली यूनिट लगेगी, यूपी में बनेंगे सालाना 376 करोड़ से ज्यादा एल्युमिनियम कैन

- Hindi News - Up khaas - Crown First Unit In Unnao | UP Aluminum Can Hub Yogi Adityanath एल्युमिनियम पैकेजिंग का हब बनेगा यूपी:उन्नाव में भारत की पहली यूनिट लगेगी, यूपी में बनेंगे सालाना 376 करोड़ से ज्यादा एल्युमिनियम…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
एल्युमिनियम पैकेजिंग का हब बनेगा यूपी:  उन्नाव में भारत की पहली यूनिट लगेगी, यूपी में बनेंगे सालाना 376 करोड़ से ज्यादा एल्युमिनियम कैन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- Crown First Unit In Unnao | UP Aluminum Can Hub Yogi Adityanath

एल्युमिनियम पैकेजिंग का हब बनेगा यूपी:उन्नाव में भारत की पहली यूनिट लगेगी, यूपी में बनेंगे सालाना 376 करोड़ से ज्यादा एल्युमिनियम कैन

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। ग्लोबल पैकेजिंग कंपनियां बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक मेरठ और उन्नाव में कुल 6,566 करोड़ रुपए के निवेश से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेंगी।

इसी सिलसिले में क्राउन होल्डिंग्स और बॉल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। क्राउन उन्नाव में भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है।

क्राउन उन्नाव में लगाएगी 2,078 करोड़ रुपए

क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) में ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन प्लांट स्थापित कर रही है। करीब 40 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना में 2,078.44 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

प्लांट की शुरुआती क्षमता सालाना 116.2 करोड़ एल्युमिनियम कैन बनाने की होगी। भविष्य में इसे बढ़ाकर 178.6 करोड़ कैन सालाना किया जा सकेगा। परियोजना से 209 प्रत्यक्ष और 1,500 से ज्यादा अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

क्राउन की यह परियोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश में लगा रही है।

मेरठ में बॉल का 2,913 करोड़ का प्रोजेक्ट

बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के IMLC में एल्युमिनियम बेवरेज कैन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। करीब 40 एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना में 2,913 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।

इस निवेश से बेवरेज और एफएमसीजी सेक्टर के साथ फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एंसिलरी इंडस्ट्री को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय सप्लायर और एमएसएमई कंपनियों के लिए भी ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ने के अवसर बनेंगे।

उन्नाव में कैनपैक का 1,574 करोड़ निवेश

कैनपैक इंडिया उन्नाव स्थित IMLC में ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। परियोजना में 1,574.62 करोड़ का प्रस्तावित निवेश है।

करीब 26 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस इकाई की उत्पादन क्षमता लगभग 130 करोड़ कैन प्रतिवर्ष होगी। उन्नाव में क्राउन और कैनपैक की दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मौजूदगी से एल्युमिनियम पैकेजिंग सेक्टर का क्लस्टर विकसित होने की संभावना है।

तीनों कंपनियों से बनेगा पैकेजिंग इकोसिस्टम

मेरठ और उन्नाव में तीनों कंपनियों का संयुक्त निवेश सिर्फ कैन उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा। प्लांट के आसपास कच्चे माल, मशीनरी, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, मेंटेनेंस और दूसरी एंसिलरी गतिविधियों की मांग बढ़ेगी।

इससे स्थानीय एमएसएमई और सप्लायर कंपनियों के लिए नए कारोबारी अवसर बन सकते हैं। वहीं बेवरेज और एफएमसीजी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में ही पैकेजिंग की बड़ी सप्लाई उपलब्ध होने का आधार तैयार होगा।

IMLC बने ग्लोबल कंपनियों के निवेश का ठिकाना

तीनों परियोजनाओं में यूपीडा के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर की अहम भूमिका है। बॉल की यूनिट मेरठ IMLC में, जबकि क्राउन और कैनपैक की इकाइयां उन्नाव IMLC में स्थापित हो रही हैं।

इन क्लस्टर्स में औद्योगिक भूमि, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने पर जोर है। ग्लोबल कंपनियों का निवेश इन औद्योगिक क्लस्टर्स को और मजबूत करेगा।

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और स्किल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा

इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट, कच्चे माल और सेवाओं की सोर्सिंग तथा सप्लायर नेटवर्क के विस्तार की उम्मीद है। इससे स्थानीय उद्यमियों को ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

योगी सरकार का फोकस निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के साथ उनके आसपास रोजगार, कौशल विकास, स्थानीय सोर्सिंग और एंसिलरी इंडस्ट्री का इकोसिस्टम तैयार करने पर है। बॉल, क्राउन और कैनपैक की परियोजनाएं इसी दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें