लखनऊ में सुबह से बादल छाए: अगस्त में 330 मिलीमीटर से अधिक बारिश, मानसून में एक महीने में जून-जुलाई से ज्यादा बरसात - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Record August Rainfall Beats June July Monsoon लखनऊ में सुबह से बादल छाए:अगस्त में 330 मिलीमीटर से अधिक बारिश, मानसून में एक महीने में जून-जुलाई स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Record August Rainfall Beats June July Monsoon
लखनऊ में सुबह से बादल छाए:अगस्त में 330 मिलीमीटर से अधिक बारिश, मानसून में एक महीने में जून-जुलाई से ज्यादा बरसात
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। लखनऊ में अगस्त के महीने में सामान्य से अधिक बरसात दर्ज की गई है। 1 अगस्त तक लखनऊ में इस सीजन में 176.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि 1 अगस्त तक सामान्य बारिश का औसत 322.4 मिलीमीटर था। इस दौरान सामान्य से 45 फीसदी कम बरसात हुई थी।
वहीं, 31 अगस्त तक लखनऊ में लखनऊ में 507.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 519.3 मिलीमीटर है। सीजन में कुल बरसात की तुलना में यह सामान्य से 2 फीसदी कम है। लखनऊ में सिर्फ अगस्त के महीने में 330.5 मिलीमीटर से अधिक बरसात हुई है। यह जून व जुलाई महीने से भी अधिक बारिश है।
जारी रहेगी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा।
इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिससे मानसून की हवाएं तेज हो गई हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल रुक-रुक कर हो रही मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
1 सितंबर से मानसून का यह सिस्टम पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा, जिससे वहां भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में तेज हवा और बारिश - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27


