होमशिक्षा-करियरलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब: NHAI ने 3 इंजीनियरों पर आंकडे कार्रवाई, जांच के आदेश
शिक्षा-करियर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब: NHAI ने 3 इंजीनियरों पर आंकडे कार्रवाई, जांच के आदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब होने के मामले में NHAI ने 3 इंजीनियरों पर कार्रवाई की है। NHAI ने कहा है कि जांच पूरी होने तक इन इंजीनियरों को काम से हटा दिया गया है। एक्सप्रेसवे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मामले की जांच के लिए कमिटी गठित की गई है।

Navbharat Times के अनुसार3 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब: NHAI ने 3 इंजीनियरों पर आंकडे कार्रवाई, जांच के आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

Lucknow Kanpur Expressway News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की ऊपरी परत के एक बार फिर खराब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में एनएचएआई की ओर से तीन इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर को जोड़ने वाली एक्सप्रेसवे की ऊपरी परत के एक बार फिर खराब होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से सख्त एक्शन सामने आया है। एनएचएआई ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रोजेक्ट के तीन इंजीनियरों को हटा दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक माह के भीतर सड़क के खराब होने की बात सामने आई है।

अधिकारी ने दी जानकारी

एनएचएआई ने लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के ऊपरी परत के एक माह के भीतर कई स्थानों पर खराब होने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक तीन इंजीनियरों को काम से हटा दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों की ओर से सोमवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की गई। दरअसल, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया था।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने मामले में कहा है कि उन्नाव के कुरारी से एक मामला सामने आया है। इसमें जिस प्रकार के दावे किए जा रहे हैं, वह सही नहीं है। तकनीकी खामी पुल की संरचना में नहीं, पुल तक पहुंचने वाले लिंक रोड पर सामने आई है। पूर्व में मरम्मत किए गए 20 मीटर लंबे हिस्से के निकट फिर से क्षति दिखाई देने के बाद एनएचएआई ने पूरे 220 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।

कुरारी टोल प्लाजा के पास डायवर्जन

नकुल प्रसाद वर्मा ने कहा कि कुरारी टोल प्लाजा के पास रूट डायवर्जन कर दिया गया है। रोड में आई तकनीकी खामी को दो दिनों में दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि पांच स्थानों पर सड़क धंसने की बात सही नहीं है। अधिकतर क्षति इसी पुल के संपर्क मार्ग में दिखी है। मामले की जांच के लिए कमिटी गठित की गई है। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

तीन इंजीनियरों पर एक्शन

परियोजना निदेशक ने कहा कि मामले में प्रारंभिक तौर पर तीन इंजीनियरों को कार्य से हटागा गया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 'ऑटोमेटेड इंटेलिजेंस मशीन गाइडेड कंस्ट्रक्शन' जैसी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया। एनएचएआई ने तारकोल की कमजोरी मामले पर भी एक्शन लिया है। नए सिरे से तारकोल बिछाया गया है। वहीं, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार पर भी काम किया जा रहा है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें