UP Weather, 19 अगस्त: यूपी पर बने दो साइक्लोन से तेवर में मॉनसून, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather, 19 अगस्त: यूपी पर बने दो साइक्लोन से तेवर में मॉनसून, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट UP Weather Update : मॉनसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। पूर्वी यूपी में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होत…

सौजन्य से:- livehindustan.com
UP Weather, 19 अगस्त: यूपी पर बने दो साइक्लोन से तेवर में मॉनसून, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather Update : मॉनसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। पूर्वी यूपी में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 19 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रचंड वेग ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य पर बने दोहरे चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफलाइन की सक्रियता के कारण प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान मानसूनी प्रणाली के चलते प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौसम विभाग ने चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कौशाम्बी, चंदौली, संत रविदास नगर, बांदा, कन्नौज और कानपुर समेत 25 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, सहारनपुर, आगरा, इटावा, औरैया और बरेली समेत 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
चार दिनों तक जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड पर बना अवदाब कमजोर होकर हवा के निम्न दबाव में बदल रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में पूर्वी यूपी पर बना चक्रवाती परिसंचरण और हिमालय की तराई से होकर गुजर रही मानसूनी द्रोणी के कारण प्रदेश में नमी का प्रवाह अत्यधिक मजबूत हुआ है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक यूपी में भारी बारिश का यह सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
24 घंटे में बारिश के दर्ज आंकड़े
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रयागराज के मेजा में 192 मिमी, बिजनौर के धामपुर में 162 मिमी, संभल के गुन्नौर में 150 मिमी वर्षा दर्ज हुई। चित्रकूट के कर्वी में 92, प्रतापगढ़ के लालगंज आरा में 80, कन्नौज के छिबरामऊ में 77.6, श्रावस्ती के भिनगा में 70, फतेहपुर में 67.4, फुरसतगंज में 66, एटा के अलीगंज में 100, मुरादाबाद के बिलारी में 97.4, बदायूं के सहसवान में 91 मिलीमीटर वर्षा हुई।
कानपुर में सुबह फुहारें पड़ीं, दिन में बढ़ गई उमस
वहीं, बारिश थमते ही कानपुर का दिन का पारा पांच डिग्री चढ़ गया। तापमान 27.6 डिग्री से बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह फुहारें पड़ीं, लेकिन दिन में उमस बढ़ गई। मंगलवार तक लगातार चार दिन की बारिश मिलाकर अगस्त महीने में अब तक 260.9 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सोमवार और मंगलवार को कानपुर में कुल 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को तेज धूप खिली जिससे 05.0 डिग्री तापमान बढ़ गया है। बारिश थमने की वजह उत्तर पश्चिमी हवाएं रहीं। पूर्वी हवाएं फिलहाल बंद हैं। इनकी गति बढ़ते ही बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा, योगी सरकार ने बढ़ाया सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का बजट; इन्हें मिलेगा फायदा - up farmer accident scheme budget rises 38k families aided

प्रयागराज में बारिश: 19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - Prayagraj (Allahabad) News

Ayushman Bharat: इलाज में लापरवाही पर यूपी सरकार सख़्त, 6 साल में 866 अस्पतालों पर कार्रवाई


