होमशिक्षा-करियरप्रयागराज में बारिश: 19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - Prayagraj (Allahabad) News
शिक्षा-करियर

प्रयागराज में बारिश: 19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj School Holiday Update | BSA Anil Kumar Orders August 19 प्रयागराज में बारिश:19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - कॉपी लिंक प्रयागराज में…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
प्रयागराज में बारिश:  19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj School Holiday Update | BSA Anil Kumar Orders August 19

प्रयागराज में बारिश:19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में लगातार बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों की छुट्टी एक दिन और बढ़ा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने 19 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

इससे पहले 18 अगस्त को भी विद्यालय बंद किए गए थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में हो रही परेशानी तथा उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं, चाहे वे अंग्रेजी माध्यम के हों या हिंदी माध्यम के।

बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अवकाश के कारण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगामी तिथियों में आयोजित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें