29 अगस्त से 3 सितंबर तक रेल रूट प्रभावित: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण का असर, कुछ ट्रेन का समय और स्टेशन बदला - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Cantt Unaula Doubling: Train Schedule & Station Changes Update 29 अगस्त से 3 सितंबर तक रेल रूट प्रभावित:गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण का असर, कुछ ट्रेन का समय और…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Cantt Unaula Doubling: Train Schedule & Station Changes Update
29 अगस्त से 3 सितंबर तक रेल रूट प्रभावित:गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण का असर, कुछ ट्रेन का समय और स्टेशन बदला
- कॉपी लिंक
गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा।
इस काम के कारण 29 अगस्त से 3 सितंबर तक कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा, जबकि कुछ का संचालन गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन या भटनी जंक्शन से किया जाएगा।
55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी बदले समय से चलेगी
31 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी को बढ़नी से 4 घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं, 3 सितंबर को यही ट्रेन बढ़नी से 7 घंटे की देरी से रवाना होगी।
55048 ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से चलेगी
31 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से चलाई जाएगी। 3 सितंबर को यह ट्रेन गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से 2 घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।
कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन पर खत्म होगा सफर
1 और 2 सितंबर को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट नहीं जाएगी। इन तारीखों में ट्रेन का सफर गोरखपुर जंक्शन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा।
इसी तरह 2 और 3 सितंबर को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी भी गोरखपुर कैंट के बजाय गोरखपुर जंक्शन से 1 घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन भी देरी से चलेगी
29 अगस्त को चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन को लौकहा बाजार से 2 घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।
2 सितंबर को चलने वाली 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन से 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा।
गोरखपुर कैंट की जगह भटनी से चलेंगी कुछ ट्रेनें
पैच दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का गोरखपुर कैंट तक संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन भटनी जंक्शन से किया जाएगा।
वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी तक चलेगी
1 से 3 सितंबर तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी।
पहले 2 और 3 सितंबर के लिए यह बदलाव घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 से 3 सितंबर कर दिया गया है।
गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भी भटनी से चलेगी
1 से 3 सितंबर तक चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन से रवाना होगी। यानी इन तारीखों में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन पहुंचना होगा।
गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी भी प्रभावित
1 से 3 सितंबर तक चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी भी गोरखपुर कैंट से नहीं चलेगी। यह ट्रेन भटनी जंक्शन से चलाई जाएगी।
वहीं, 1 से 3 सितंबर तक चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी का सफर भी गोरखपुर कैंट के बजाय भटनी जंक्शन पर समाप्त होगा।
यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए पहले जानकारी लेने की सलाह
रेलवे के इस काम के चलते कई ट्रेनों के समय और शुरुआती व अंतिम स्टेशन में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और बदले हुए स्टेशन की जानकारी जरूर लेनी चाहिए, ताकि उन्हें स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


