कानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से UP T-20 लीग का दूसरा चरण होगा शुरू, तैयार हुईं खास पिचें - up t20 league kanpur gears up for second phase aug 28
कानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से UP T-20 लीग का दूसरा चरण होगा शुरू, तैयार हुईं खास पिचें यूपी टी-20 लीग का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। लखनऊ और मेरठ की टीमें आज शहर पहुंचेंगी।…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से UP T-20 लीग का दूसरा चरण होगा शुरू, तैयार हुईं खास पिचें
यूपी टी-20 लीग का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। लखनऊ और मेरठ की टीमें आज शहर पहुंचेंगी।
HighLights
- यूपी टी-20 लीग का दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर में।
- लखनऊ और मेरठ की टीमें आज कानपुर पहुंचेंगी।
- ग्रीन पार्क में मैचों के लिए तीन पिचें तैयार।
जागरण संवाददाता, कानपुर। दो वर्ष के बाद यूपी टी-20 लीग का कारवां बुधवार को एक बार फिर शहर पहुंचेगा। 28 अगस्त से होने वाले यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के लिए स्टेडियम में तैयारियों जोरों पर है।
लीग के दूसरे चरण में होने वाले मुकाबलों के लिए लखनऊ व मेरठ की टीम दोपहर तक शहर पहुंचेगी। वहीं, 27 अगस्त को काशी, गोरखपुर, नोएडा और कानपुर की टीम भी मुकाबलों के लिए शहर आएगी।
28 अगस्त को ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में काशी बनाम नोएडा के बीच डे-नाइट मुकाबला खेला जाएगा।
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लखनऊ से मेरठ व लखनऊ फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी सड़क मार्ग से दोपहर तक शहर पहुंचेंगे। कानपुर, काशी, गोरखपुर और नोएडा की टीम होटल लैंडमार्क में रुकेंगी, जबकि लखनऊ की टीम होटल प्रिस्टिन तथा मेरठ की टीम होटल इटरनिटी में ठहरेगी।
28 अगस्त को होने वाले मुकाबलों के लिए ग्रीन पार्क में तीन पिच को तैयार किया गया है। इसके साथ ही छह अभ्यास विकेट भी तैयार किए गए हैं। जिन पर खिलाड़ी मैच से पहले अभ्यास कर सकेंगे।
यूपीसीए शहर में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए ग्रीन पार्क की इनडोर पिच को तैयार किया गया है। जिस पर छह फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- IPL की तर्ज पर यूपी टी-20 लीग, आठ टीम के साथ दो शहरों में मैच कराने की तैयारी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


