कानपुर: 28 अगस्त से ग्रीनपार्क में यूपी T20 लीग का आगाज, लड़कियों के लिए मात्र 49 रुपये की टिकट
कानपुर: 28 अगस्त से ग्रीनपार्क में यूपी T20 लीग का आगाज, लड़कियों के लिए मात्र 49 रुपये की टिकट लड़कियों के लिए 49 रुपये में टिकट मिलेगी और 11 दिनों में कुल 12 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Tea…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर: 28 अगस्त से ग्रीनपार्क में यूपी T20 लीग का आगाज, लड़कियों के लिए मात्र 49 रुपये की टिकट
लड़कियों के लिए 49 रुपये में टिकट मिलेगी और 11 दिनों में कुल 12 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 21, 2026 at 4:54 PM IST
कानपुर: शहर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आगामी 28 अगस्त से यूपी T20 लीग का धमाकेदार आगाज होगा. जिसमें लड़कियों को केवल 49 रुपये की टिकट पर मैच देखने को मिलेगा. वहीं, सबसे महंगी टिकट का दाम 349 रुपये रखा गया है. कानपुर में शुक्रवार शाम से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी, जो डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ऐप से खरीदी जा सकेंगी.
11 दिनों में खेले जाएंगे 12 मुकाबले: शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने दी.
उन्होंने बताया कि 28 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक कानपुर में लीग के सभी प्लेऑफ और अहम मैच होंगे. 11 दिनों में कुल 12 मैच कराए जाएंगे. 28 अगस्त की शाम को इसका आगाज बेहद जोरदार और भव्य अंदाज में होगा.
दर्शकों के लिए रोजाना ईनामों की बौछार: मैचों के दौरान दर्शकों के लिए रोजाना 100 इनाम दिए जाएंगे. कैच ऑफ द मैच के तहत जो दर्शक स्टैंड्स में गेंद को पकड़ेगा, उसे ईनाम के तौर पर 5100 रुपये मिलेंगे. इसी तरह दर्शकों के लिए लगातार अन्य प्राइज भी मिलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि अधिक से अधिक दर्शक स्टेडियम आएं और मैच देखें.
रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार्स दिखाएंगे जलवा: टिकटों की बिक्री ऑनलाइन भी होगी, वहीं मैचों का प्रसारण 150 से अधिक देशों में किया जाएगा. वार्ता के दौरान यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि दर्शकों को स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार समेत कई अन्य बड़े खिलाड़ियों का खेल देखने को मिलेगा. छह सितंबर के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम का रेनोवेशन कार्य शुरू हो जाएगा. यह लीग यहां रेनोवेशन से पहले आयोजित होने वाली आखिरी लीग होगी.
अगले सीजन से बढ़ेंगी टीमें और नए शहर: यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि चौथे सीजन के बाद पांचवें सीजन से हम टीमों की संख्या बढ़ाएंगे. इस सत्र में हमने ऑक्शन की प्रक्रिया आगरा में पूरी की है. इसी तरह वाराणसी में भी नया स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है. इसलिए उम्मीद है कि अगले सीजन से कई नए शहर भी इस लीग से जुड़ेंगे.
यह भी पढ़ें- बहराइच: कतर्नियाघाट में सड़क पर चहलकदमी करता दिखा तेंदुओं का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ, वाराणसी समेत इन जिलों के लिए 20 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, जानें पूरा प्लान

UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana: गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार करेगी मदद, किन रोगों पर मिलेगा लाभ? - up gambhir bimari sahayata yojana serious disease treatment eligibility and benefits yogi government scheme

यूपी की महिलाओं को मिलेगा तोहफा? 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार खाते में भेज सकती है सीधे पैसे, 6 करोड़ वोटरों पर बीजेपी की नजर


