लखनऊ, वाराणसी समेत इन जिलों के लिए 20 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, जानें पूरा प्लान
लखनऊ, वाराणसी समेत इन जिलों के लिए 20 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, जानें पूरा प्लान यूपी के शहर और अधिक हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे। यूपी में 20 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ, वाराणसी समेत इन जिलों के लिए 20 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, जानें पूरा प्लान
यूपी के शहर और अधिक हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे। यूपी में 20 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी शहरों की 20 बड़ी परियोजनाएं ली गई हैं।
यूपी के शहरों को अब और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जरूरत के आधार पर आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी और व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। निजी क्षेत्रों के लिए आफिस बना कर दिए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी शहरों की 20 बड़ी परियोजनाएं ली गई हैं। इन पर 7452 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए अर्बन चैलेंज फंड से कराए जाएंगे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना की खास बात यह है कि कुल लागत का 25 प्रतिशत केंद्र और इतना ही राज्य सरकार देगी। शेष 50 प्रतिशत पैसा बाजार से उठाया जाएगा। नगर निगम की योजनाएं हैं तो वे म्यूनिसिपल बॉड ला सकेंगे। इसके साथ ही पीपीपी मॉडल या फिर कर्ज लिया जा सकेगा। विकास प्राधिकरणों की आवासीय या व्यावसायिक योजनाएं हैं तो वे बाजार से पैसा उठा सकेंगे। राज्य सरकार ने पहले चरण में पांच नगर निगमों और तीन विकास प्राधिकरणों की योजनाओं को इसमें शामिल किया है।
व्यवसायिक योजनाएं लाने का प्रस्ताव मांगा गया
इसके साथ ही प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों और निकायों से प्रस्ताव तैयार कराते हुए भेजने का निर्देश दिया गया है। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग, बड़े पार्क, आधुनिक सुविधाओं वाले ऑफिस कांप्लेक्स, आवासीय टाउनशिप, शहर के बाहर बेहतर सुविधाओं वाला मिक्स आवासीय व व्यवसायिक योजनाएं लाने का प्रस्ताव मांगा गया है।
-लखनऊ: वरुण विहार आवाीय योजना, कैलाश कुंज ट्रांजिट ओरिएंटेड कामर्शियल कांप्लेक्स, हनुमान सेतु में लाइब्रेरी लागत 1323 करोड़
- लखनऊ: चौक में पार्किंग का निर्माण, अंबेडकर पार्क में मैकेनिकल पार्किंग निर्माण लागत 155 करोड़
- लखनऊ: बैकुंठ धाम में ग्रीन कारीडोर 330 करोड़, लामार्टीनियर के पास एलीवेटेड रोड 315 करोड़, इकाना स्टेडियम के पास ड्रेनेज निर्माण
-गाजियाबाद: तुलसी निकेतन का इंटीग्रेटेड मिक्स्ड यूज्ड री-डवलपमेंट 405 करोड़, हिंडन नदी मल्टी मॉडल कारीडोर 190 करोड़, हिंडन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोटर्स कांप्लेक्स 450 करोड़
-गाजियाबाद: जीटी रोड ट्रोसपोर्ट कारीडोर 200 करोड़, इंटीग्रेटेड बिजनेस एंड इनोवेशन हब 636 करोड़, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन पार्क 732 करोड़, अर्बन को-वर्किंग एवं कामर्शियल डिस्ट्रिक्ट डवलपमेंट 43 करोड़
- वाराणसी: आनंद काशी अर्बन ग्रोथ हब 285 करोड़, कैंट नादेसर इंटीग्रेटेड अर्बन री-जेनेरेशन 370 करोड़, ट्रांसपोर्ट नगर ट्रेड एंड इकोनॉमिक हब 278 करोड़,
- प्रयागराज: इंटीग्रेटेड अर्बन ट्रांसफामेशन प्रोजेक्ट में अरैल सर्कुलर इकोनॉमी इंफ्रास्ट्रक्चर, अरैल रिवर फ्रंट व अरैल ग्रोथ हब थ्री मिक्स री-डवलपमेंट 465 करोड़
-गोरखपुर: गोलधर अर्बन रिनिवल एंड सिटी ग्रोथ हब का निर्माण 211 करोड़
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर: 28 अगस्त से ग्रीनपार्क में यूपी T20 लीग का आगाज, लड़कियों के लिए मात्र 49 रुपये की टिकट

UP Gambhir Bimari Sahayata Yojana: गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार करेगी मदद, किन रोगों पर मिलेगा लाभ? - up gambhir bimari sahayata yojana serious disease treatment eligibility and benefits yogi government scheme

यूपी की महिलाओं को मिलेगा तोहफा? 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार खाते में भेज सकती है सीधे पैसे, 6 करोड़ वोटरों पर बीजेपी की नजर


