होमशिक्षा-करियरयोगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े एलान - up supplementary budget to be present today by yogi government for welfare development push big announcement for youth and farmers
शिक्षा-करियर

योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े एलान - up supplementary budget to be present today by yogi government for welfare development push big announcement for youth and farmers

योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े एलान योगी सरकार आज 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसमें मानदेय वृद्धि और विकास योजनाओं पर जोर होगा। ...…

Jagran के अनुसार4 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े एलान
 - up supplementary budget to be present today by yogi government for welfare development push big announcement for youth and farmers

सौजन्य से:- Jagran

योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, युवाओं-किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े एलान

योगी सरकार आज 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसमें मानदेय वृद्धि और विकास योजनाओं पर जोर होगा। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेशवासियों को खुश करने के लिए मंगलवार को लुभावना अनुपूरक बजट पेश करेगी।

बजट के जरिये राज्य में अवस्थापना विकास को और गति देने के साथ ही आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, रसोइयों व ग्राम चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ाने की तैयारी है।

25 हजार करोड़ रुपये से अधिक आकार के अनुपूरक बजट में युवाओं के लिए युवा समग्र विकास योजना की घोषणा भी की जा सकती है। बजट में मथुरा को महत्व देने के साथ ही वकीलों के कैशलेस इलाज के लिए भी धनावंटन किया जा सकता है।

सरकार मंगलवार को दोपहर 12.20 बजे विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक प्रस्तुत करेगी। विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट से सरकार विधान सभा चुनाव की तैयारियों को गति देती नजर आएगी। सड़क परियोजनाओं खासकर नये लिंक एक्सप्रेसवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समुचित धनावंटन किया जा सकता है।

किसानों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा

राज्य मार्गों के लिए भी बड़ी धनराशि आवंटित किए जाने की संभावना है। गंगा और अन्य एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ हरियाली के साथ ही औद्योगिक विकास के लिए भी संसाधनों का इंतजाम हो सकता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास की योजनाओं को गति देने की कोशिश दिखेगी।

धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मथुरा और अन्य कुछ स्थलों के लिए धनावंटन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में दो हजार रुपये बढ़ाने के लिए अतिरिक्त धनराशि का आवंटन होने की संभावना भी है।

सरकार 9.5 लाख से अधिक मानदेय कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की बड़ी घोषणा कर सकती है। इसका लाभ लगभग 3.80 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, 1.63 लाख आशा कार्यकर्ता, 3.5 लाख रसोइयों

तथा 60 हजार ग्राम चौकीदारों को मिलेगा।

मूल बजट की थीम को आगे बढ़ाएगी सरकार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का मूल बजट ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान’ थीम पर केंद्रित किया था। अब अनुपूरक बजट से भी सरकार मूल बजट की थीम को और आगे बढ़ाती नजर आएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें