लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी पर लगा तीन वर्ष का प्रतिबंध, 25 से फिर शुरु होगा संचालन - three years ban on pnc the executing agency for the lucknowkanpur expressway operations to resume on the 25th
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी पर लगा तीन वर्ष का प्रतिबंध, 25 से फिर शुरु होगा संचालन Action of NHAI: एनएचएआई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। High…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी पर लगा तीन वर्ष का प्रतिबंध, 25 से फिर शुरु होगा संचालन
Action of NHAI: एनएचएआई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया।
HighLights
- एलिवेटेड रोड से कंक्रीट गिरने के बाद यह कार्रवाई
- सड़क की परतें उखड़ने के बाद अब गिरने लगा प्लास्टर
- बाराबंकी और बहराइच के छह लेन के प्रोजेक्ट पर पीएनसी करती रहेगी काम
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उद्घाटन के चार दिन के बाद से घटिया निर्माण के कारण चर्चा में आए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था पीएनसी पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क की परतें उखड़ने के बाद एलिवेटेड रोड का प्लास्टर गिरने का प्रकरण काफी गंभीर हो गया। इसके बाद ही पीएनसी पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। कानपुर से लखनऊ की ओर आ रहे वाहनों वाली लेन का संचालन बंद कर दिया गया था। अब 25 सितंबर से इनको शुरू किया जाएगा।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी पर एनएचएआई ने तीन वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध के तहत कंपनी अब अगले तीन वर्ष तक NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के नए प्रोजेक्ट्स के लिए बोली (Bid) नहीं लगा पाएगी। दो दिन पहले एलिवेटेड रोड से कंक्रीट गिरने के बाद यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले टोल टैक्स की वसूली पर भी रोक लगाई गई थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में आई कमियों के कारण पीएनसी की सब्सिडियरी (सहायक) कंपनी 'अवध एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड' पर भी तीन वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया था।
एनएचएआई ने इसके उत्तर प्रदेश में अब किसी भी नए प्रोजेक्ट करने पर रोक लगाई है। कंपनी पर लगे इस प्रतिबंध का असर बाराबंकी और बहराइच के छह लेन के प्रोजेक्ट पर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के कानपुर से बंद लेन से 25 सितंबर से वाहन चलेंगे।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई 2026 को हुआ था। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही बारिश के कारण सड़क धंसने और दरारें पड़ने के मामले सामने आए थे। बीते रविवार को एलिवेटेड रोड से मलबा गिरने के बाद से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संबंधित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया है और सुरक्षा कारणों से यातायात को रोक दिया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


