होम›राजनीति›यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी
राजनीति

यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी

यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारी तेज कर दी हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार चुनावों में हरेक बूथ पर सीसीटीवी लगा…

ABP News के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी

सौजन्य से:- ABP News

यूपी चुनाव 2027 को लेकर तैयारी तेज, CCTV से हर बूथ की होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारी तेज कर दी हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार चुनावों में हरेक बूथ पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और कड़ी निगरानी की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में 2027 में 18वीं विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. आयोग की निगरानी प्रदेश एक एक बूथ तक रहेगी. सभी बूथ पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे. अब तक करीब 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर इंटरनेट कनेक्टिविटी भी होगी.

आयोग का मानना है कि इससे मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने और किसी भी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.

हर बूथ पर CCTV से होगी निगरानी

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 1.77 लाख पोलिंग बूथ हैं. सभी बूथों पर सीसीटीवी और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक आयोग की तरफ से तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा बैठक की जा रही हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग नवंबर में उत्तर प्रदेश आकर तैयारियों का जायजा लेंगे. इसके बाद दिसंबर में आयोग की टीम भी प्रदेश का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी.

यूपी में छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO

वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का प्लान

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न जाए इसको लेकर बूथ लेवल तक समीक्षा की जा रही है. इसकी जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है. सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर सप्ताह कम से कम 25 मतदाताओं से संपर्क करें और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जरूरी कार्रवाई करें.

चुनाव आयोग ने की ख़ास तैयारी

चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को राजनीतिक पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर मतदान सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के अभियान में साथ देने की अपील करने को कहा है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के सहयोग से अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाए.

मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए कर्मचारियों को नियमानुसार पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं.

'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें