निशानेबाज से यूपी पुलिस का सिपाही: CM योगी ने मोहित पाल को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अब प्रदेश सेवा के साथ जीतूंगा गोल्ड - national shooter mohit pal joins up police cm yogi hands appointment letter
निशानेबाज से यूपी पुलिस का सिपाही: CM योगी ने मोहित पाल को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अब प्रदेश सेवा के साथ जीतूंगा गोल्ड राष्ट्रीय शूटर मोहित पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद का नियुक…

सौजन्य से:- Jagran
निशानेबाज से यूपी पुलिस का सिपाही: CM योगी ने मोहित पाल को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अब प्रदेश सेवा के साथ जीतूंगा गोल्ड
राष्ट्रीय शूटर मोहित पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। मुरादाबाद ...और पढ़ें
HighLights
- सिपाही बन सेवा के साथ निशानेबाजी में भी जारी रखेंगे सफर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिस हाथ में अब तक पदक जीतने के लिए निशाना साधने वाली बंदूक रही, वही हाथ अब उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में प्रदेश की सेवा करेगा। मुरादाबाद के नेशनल शूटर मोहित पाल ने मेहनत और लगन के दम पर खेल के मैदान से पुलिस विभाग तक का सफर तय किया है।
गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें मुरादाबाद के मोहित पाल भी शामिल रहे।
दिल्ली रोड मझोला सम्राट अशोक नगर निवासी मोहित पाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ है। शूटिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मोहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं।
अब पुलिस की नौकरी के साथ उनका निशानेबाजी का जुनून भी जारी रहेगा। मोहित के पिता हरि सिंह पाल रेलवे में सीनियर पार्सल बाबू के पद पर मुरादाबाद में कार्यरत हैं।
बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने की खबर से परिवार में खुशी की लहर है। स्वजन के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि मोहित ने खेल के साथ अपने करियर की नई मंजिल हासिल की है।
मोहित का कहना है कि पुलिस की वर्दी पहनना गर्व की बात है, लेकिन उनका लक्ष्य यहीं रुकना नहीं है। अब वह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा करना चाहते हैं।
उनका सफर शहर के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो खेल को केवल शौक नहीं बल्कि करियर बनाने का सपना देखते हैं। मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य पर नजर हो तो निशाना मंजिल पर जरूर लगता है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-हरिद्वार-देहरादून हाईवे का ठेका लेकर गायब हुआ ठेकेदार, PWD ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई FIR
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग - gorakhpur lineman assaulted fir demanded in sikriganj

लखनऊ में डबल मर्डर: कृष्णानगर में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव - lucknow double murder motherdaughter found dead in krishnanagar


