लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी लखनऊ में क्राइम की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है. भोला खेड़ा में पीएसी में तैनात होमगार्ड पर अपनी पत्नी और तलाकशुदा बेटी की हत्या करने का आर…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में क्राइम की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है. भोला खेड़ा में पीएसी में तैनात होमगार्ड पर अपनी पत्नी और तलाकशुदा बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है.
लखनऊ में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया. भोला खेड़ा में पीएसी में तैनात होमगार्ड रविंदर पर अपनी पत्नी श्यामदुलारी और तलाकशुदा बेटी पूजा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. वहीं, कन्नौसी में 38 वर्षीय पेंटर सुखपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, पीएसी में तैनात होमगार्ड रविंदर पर अपनी पत्नी श्यामदुलारी और तलाकशुदा बेटी पूजा (32) की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी रविंदर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस दोनों महिलाओं की मौत के कारणों और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी.
कन्नौसी में पेंटर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
वहीं दूसरी घटना कन्नौसी इलाके की है, जहां 38 वर्षीय पेंटर सुखपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई. सूचना मिलते ही डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ में सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस संबंधित इलाकों में जांच-पड़ताल कर रही है. भोला खेड़ा में दो महिलाओं की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए होमगार्ड से पूछताछ की जा रही है, जबकि कन्नौसी में पेंटर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है.
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

निशानेबाज से यूपी पुलिस का सिपाही: CM योगी ने मोहित पाल को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अब प्रदेश सेवा के साथ जीतूंगा गोल्ड - national shooter mohit pal joins up police cm yogi hands appointment letter

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग - gorakhpur lineman assaulted fir demanded in sikriganj

लखनऊ में डबल मर्डर: कृष्णानगर में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, कमरे में मिले दोनों के शव - lucknow double murder motherdaughter found dead in krishnanagar


