बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! सड़कों पर यातायात ठप, तस्वीरों में देखें हालात
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. गंगा नदी के बढ़ते जलस्त…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है. बढ़ते जलस्तर और जलभराव ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.
बक्शी बांध के पास फाफामऊ को जोड़ने वाला गंगा पथ जलमग्न हो गया है. सड़क पर घुटनों तक पानी भरने के कारण आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
निचले इलाकों में जलभराव के कारण प्रशासन भी अलर्ट पर है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. यदि गंगा और यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.
गंगा का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं है, रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. प्रयागराज के राजरूपपुर और करैली समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. लोगों के घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और खाने-पीने का सामान पानी में डूबकर खराब हो गया.
Advertisement
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पाया और रिहायशी इलाकों में भर गया. जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से जन जीवन प्रभावित हो गया है.
यह भी पढ़ें: VIDEO: बारिश के पानी में गिर गया 45 हजार का फोन, घंटों ढूंढता रहा डिलीवरी बॉय... नहीं मिला तो रो पड़ा
लोगों का आरोप है कि अगर समय से जल निकासी के लिए कदम उठाए गए होते तो आज उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.
प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में भी बारिश का पानी घुस आया है. वहीं, प्रयागराज रेलवे अंडर पास को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन महिला टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी - kanpur headmistress suspended 3 teachers pay halted

उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान के ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर ईडी ने छापेमारी की है

बच्चों! RAINY DAY...मनाओ छुट्टी, यूपी के इन चार जिलों में आज SCHOOL HOLIDAY


