कानपुर: यूपी टी-20 लीग में बारिश का खलल, रद्द हुआ मेरठ और लखनऊ का मुकाबला - up t 20 league rain washes out meerut vs lucknow match in kanpur
कानपुर: यूपी टी-20 लीग में बारिश का खलल, रद्द हुआ मेरठ और लखनऊ का मुकाबला यूपी टी-20 लीग में कानपुर में मेरठ मैवेरिक्स और लखनऊ फाल्कंस का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि ...और पढ़ें HighLights - मेरठ-लखनऊ मैच बारिश क…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर: यूपी टी-20 लीग में बारिश का खलल, रद्द हुआ मेरठ और लखनऊ का मुकाबला
यूपी टी-20 लीग में कानपुर में मेरठ मैवेरिक्स और लखनऊ फाल्कंस का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि ...और पढ़ें
HighLights
- मेरठ-लखनऊ मैच बारिश के कारण रद्द, दोनों को एक-एक अंक।
- अभिषेक गोस्वामी पर एक मैच का प्रतिबंध, रिषभ-कुणाल पर जुर्माना।
- कानपुर सुपर स्टार ने नोएडा को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जगाईं।
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग में मेरठ मैवेरिक्स व लखनऊ फाल्कंस के बीच शनिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया मुकाबला वर्षा की भेंट चढ़ गया। चौथे सीजन में यह पहला मुकाबला है, जो वर्षा के कारण नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। ऐसे में पहले से ही प्ले आफ में जगह पक्की कर चुकी मेरठ अब आठ मैचों में 15 तथा लखनऊ आठ मैचों में नौ अंक के साथ पहले व दूसरे स्थान पर काबिज है।
शनिवार दोपहर तीन बजे शुरू हुए मुकाबले में लखनऊ फाल्कंस ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वर्षा के बाधित मुकाबले में मेरठ ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान 67 रन बना लिए थे, लेकिन झमाझम वर्षा के कारण मुकाबला रद करना पड़ा।
अभिषेक पर प्रतिबंध, रिषभ व कुणाल पर जुर्माना
शुक्रवार को काशी रुद्रास व नोएडा किंग्स के बीच हुए मुकाबले में लीग की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है। काशी के अभिषेक गोस्वामी पर एक मैच का प्रतिबंध व 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। अभिषेक पर लेवल-थ्री के तहत क्लाज 2.17 व 2.3 के उल्लंघन करने का आरोप है। वहीं, रिषभ राजपूत और नोएडा किंग्स के कुणाल त्यागी पर मैच फीस का 10-10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
रिषभ पर आउट होने वाले बल्लेबाज के प्रति उकसाने वाली भाषा, कार्रवाई या इशारे का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। वहीं, नोएडा किंग्स के कुणाल त्यागी पर अंपायर के निर्देश की अवहेलना करने के लिए 10 प्रतिशत मैच फीस काटी गई। क्लाज 2.17 यानी मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ धमकी या हमले के प्रयास करना है।
लेवल-वन के क्लाज 2.3 के तहत मैदान पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी दोषी पाए जाने पर 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है।
समीर की आतिशी पारी ने बरकरार रखी कानपुर की उम्मीद
यूपी टी-20 लीग में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में कानपुर सुपर स्टार ने नोएडा सुपर किंग्स पर जीत दर्ज कर प्ले आफ की उम्मीद को बरकरार रखा। वर्षा के कारण खेले गए 12 ओवर के मुकाबले में टास जीतकर कानपुर सुपर स्टार ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नोएडा सुपर किंग्स के 12 ओवर में छह विकेट पर 128 रनों के जवाब में कानपुर सुपर स्टार ने सीजन की दूसरी जीत हासिल की।
नोएडा सुपर किंग्स को शोएब सिद्दकी (20) और माधव कौशिक (31) की पारियों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। शोएब को अजय कुमार व माधव को यशोवर्धन ने पवेलियन की राह दिखाई। रवि सिंह (0) पर शुभम मिश्रा और अनिवेश चौधरी (7) ने भी निराश किया। आदित्य शर्मा (1) पर यशोवर्धन की फिरकी में फंसे।
लगातार गिरते विकेटों के बीच कप्तान प्रशांतवीर ने 27 गेंदों पर तीन चौके व पांच छक्कों की मदद 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। प्रशांत का साथ देने आए शिवा सिंह (3) और कार्तिक सिद्धू (9) रन ही बना सके। गेंदबाजी में कानपुर सुपर स्टार के यशोवर्धन ने तीन, अजय कुमार ने दो व शुभम मिश्रा ने एक विकेट चटकाया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


