यूपी टी-20 लीग; इकाना स्टेडियम में होंगे बचे मैच, जानिए कानपुर से लखनऊ क्यों शिफ्ट हुआ शेड्यूल?
यूपी टी-20 लीग; इकाना स्टेडियम में होंगे बचे मैच, जानिए कानपुर से लखनऊ क्यों शिफ्ट हुआ शेड्यूल? लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. By ETV Bharat Uttar P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी टी-20 लीग; इकाना स्टेडियम में होंगे बचे मैच, जानिए कानपुर से लखनऊ क्यों शिफ्ट हुआ शेड्यूल?
लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 10:06 PM IST
कानपुर : शहर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थितियों को देखते हुए यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगामी प्लेऑफ व फाइनल मैच को कानपुर से लखनऊ ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है. अब लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा, लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों के हित, सभी टीमों को समान एवं खेल के लिए बेहतर स्थितियां देना और मैचों की गुणवत्ता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. शहर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर असर पड़ रहा है.
ऐसे में प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण और निर्णायक मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर्स खेलने का समान और उचित अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा हमने आने वाले दिनों में मौसम के पूर्वानुमान का अवलोकन किया जिसमें कानपुर में लगातार बारिश दिखाई जा रही है.
बारिश के चलते कम ओवर्स के मैच खेलने पड़े : चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा, यह निर्णय किसी एक टीम के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि खेल की निष्पक्षता और खिलाड़ियों के हित में लिया गया है. लगातार बारिश के करण गीली आउटफील्ड से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है. मौसम के कारण मैचों के बार-बार बाधित होने और देर रात तक छोटे प्रारूप में मुकाबले समाप्त होने से खिलाड़ियों पर पड़ने वाली शारीरिक एवं मानसिक थकान को भी ध्यान में रखा गया है.
प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए बेहतर स्थितियां मिलनी चाहिए. लीग प्रबंधन का प्रयास है प्लेऑफ जैसे अहम मैचों में खिलाड़ियों को पूरे 20 ओवर्स खेलने का अवसर मिले. वहीं, दर्शकों को निर्बाध क्रिकेट का आनंद और टीमों को अपनी रणनीति एवं क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिल सके. प्लेऑफ मैच व फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में तय तिथि पर लखनऊ में आयोजित होंगे.
मैच देखने का आखिरी मौका: यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा, मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों के पास मैच देखने का आखिरी मौका है. उन्होंने कहा, मंगलवार को दोपहर व शाम दोनों ही शिफ्टों में मैचेस होंगे. यूपी टी 20 लीग के सभी पदाधिकारियों की अपील है कि अधिक से अधिक दर्शक आएं और मैच देखें.
यह भी पढ़ें : मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने हिंडोले में दिया आखिरी दर्शन, पूरे एक महीने तक सोने-चांदी के झूले में झुलाया गया
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


